लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों की खातिर बनाया 'मथुरा दौरे' का प्लान, एक मंच पर दिखेंगे योगी-मोदी 

By भाषा | Updated: February 6, 2019 11:31 IST

मथुरा से विधायक एवं राज्य के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 फरवरी को मथुरा में वृंदावन जाएंगे। पीएम मोदी यहां लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन( मिड डे मील) कराने वाली संस्था अक्षय पात्र की 18वीं वर्षगांठ के मौके पर वृंदावन पहुंचेंगे। अक्षय पात्र की 18वीं वर्षगांठ 11 फरवरी को है। फाउण्डेशन के उपाध्यक्ष युधिष्ठर कृष्णदास के मुताबिक, अक्षय पात्र की 18वीं वर्षगांठ के अवसर पर हम एक कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

इस समारोह के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को निमंत्रण भेजा गया है। उन्होंने ने बताया कि प्रधानमंत्री ने न्योता स्वीकार कर लिया है। उनका कार्यक्रम हमें प्राप्त हो गया है। वह करीब एक घंटे यहां रूकेंगे। इस दौरान वह बच्चों को मिड-डे मील भी परोसेंगे।

कृष्णदास ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह शुरुआत बच्चों को मिड-डे मील परोस कर करेंगे। इस दौरान 10 हजार बच्चों को भोजन परोसा जाएगा।

मथुरा से विधायक एवं राज्य के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर भी इस कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। गैर लाभकारी संस्था 'अक्षय पात्र' देश के 12 राज्यों के 14,702 विद्यालयों में 17 लाख 60 हजार बच्चों को मिड-डे मील उपलब्ध कराती है। संस्था पिछले 18 साल में बच्चों के 300 करोड़ थाली उपलब्ध करा चुकी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथमथुराउत्तर प्रदेशमिड डे मील
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप