लाइव न्यूज़ :

देश के प्रधानमंत्री हर बार घोषणा करने के बाद वास्कोडिगामा की तरह भ्रमण पर निकल जाते हैं: कन्हैया कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: June 26, 2022 16:53 IST

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आज कहा कि मोदी सरकार ने आजतक जितने भी दावे किए सब के सब खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हर बार घोषणा करने के बाद वास्कोडिगामा की तरह भ्रमण पर निकल जाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअग्निपथ को लेकर कन्हैया कुमार ने कहा- आज अगर सीडीएस बिपिन रावत होते तो वे खुलकर इसका विरोध करतेकांग्रेस नेता ने कहा- मोदी सरकार को कृषि कानून की तरह अग्निपथ योजना को भी वापस लेना पड़ेगा

पटना: कांग्रेस ने कहा है कि अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आज कहा कि मोदी सरकार ने आजतक जितने भी दावे किए सब के सब खोखले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री हर बार घोषणा करने के बाद वास्कोडिगामा की तरह भ्रमण पर निकल जाते हैं। नोटबंदी, जीएसटी और कृषि कानून समेत हर मुद्दे पर केंद्र की सरकार विफल साबित हुई है। जिस तरह से किसानों के भारी विरोध के बाद सरकार को कृषि कानून वापस लेना पड़ा था, उसी तरह अग्निपथ योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।

कन्हैया ने कहा कि अग्निपथ कांग्रेस पार्टी पूरे देश में 27 जून को सत्याग्रह के माध्यम से विरोध करने जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के सेना प्रमुख योजना के फायदे गिना रहे हैं, लेकिन सेना के भीतर काम कर रहे लोग भी इस योजना का विरोध जता रहे हैं। इस योजना के आने के बाद से सेना में स्थाई भर्तियां समाप्त कर दी गई हैं, इस बात को सरकार नहीं बता रही है। उन्होंने कहा कि आज अगर सीडीएस बिपिन रावत होते तो वे खुलकर इसका विरोध करते। 

उन्होंने कहा, कांग्रेस हमेशा से सेना में सुधार की पक्षधर रही है। लेकिन सुधार के नाम पर जो देश सेवा की भावना रखते हैं, उनके सपनों को कुचला जा रहा है। मोदी सरकार की अन्य योजनाओं की तरह ही अग्निपथ भी एक असफल योजना है। इसका सबसे बड़ा चिंता का पक्ष है कि यह देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली योजना है। कन्हैया ने कहा कि अग्निपथ की घोषणा करके सरकार गायब हो गई। 

सरकार की ओर से कोई प्रेस कांफ्रेंस नहीं किया गया। उन्होंने सेना को आगे कर दिया। मंत्री ने घोषणा की, लेकिन फैसले का बचाव करने के लिए सेना प्रमुखों को उतार दिया। वहीं अग्निपथ का फायदा गिनाते गिनाते कुछ भाजपा नेताओं ने यहां तक कह दिया अग्निवीरों को भाजपा दफ्तर में चौकीदार बनाएंगे।

उन्होंने कहा कि योजना धरातल पर आई नहीं है, लेकिन उसमे दो सुधार हो चुके हैं। कांग्रेस देश के युवाओं के संघर्ष के साथ पूरी मुस्तैदी से खड़ी है। कोई भी आंदोलन अगर सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चला तो उसकी जीत तय है। लेकिन उसमें किसी और चीज का इस्तेमाल होता है तो उससे आंदोलन बदनाम हो जाता है। 

उन्होंने देश के युवाओं से सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने की अपील की। कन्हैया कुमार ने बताया कि बिहार के 243 विधानसभा में सोमवार को कांग्रेस अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह करेगी। उन्होंने युवाओं से शांतिपूर्ण तरीके से इस सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की।

टॅग्स :कन्हैया कुमारकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह