पीएम नरेन्द्र मोदी का अलवर की धरा से चुनाव आगाज, कांग्रेस के सिर फोड़ा राम मंदिर में देरी का ठीकरा

By अनुभा जैन | Published: November 25, 2018 02:33 PM2018-11-25T14:33:59+5:302018-11-25T14:33:59+5:30

‘कांग्रेस ने राम मंदिर मामले को सुप्रीम कोर्ट में लंबित रखने के लिये वकीलों को राज्यसभा में बिठाया और सुप्रीम कोर्ट के जजों को इंप्रीचमैंट लाकर डराया’: नरेन्द्र मोदी

PM Narendra Modi launches rajasthan election coverage from Alwar, top things to know | पीएम नरेन्द्र मोदी का अलवर की धरा से चुनाव आगाज, कांग्रेस के सिर फोड़ा राम मंदिर में देरी का ठीकरा

पीएम नरेन्द्र मोदी का अलवर की धरा से चुनाव आगाज, कांग्रेस के सिर फोड़ा राम मंदिर में देरी का ठीकरा

अलवर, 25 नवंबरः ‘वीरता और साहस से भरी अलवर की भूमि नामदारों का अहंकार चूर चूर करती है। कांग्रेस जातिवाद के नशे में डूबी है। देश के विकास की जगह कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी की जाति पूछने में विश्वास करती है। मेरी जाति और धर्म पूछने वालों पर मुझे आश्चर्य नहीं होता क्योंकि कांग्रेस हवा के रूख को नहीं समझ पा रही। क्या मोदी को यह कांग्रेसी जाति के आधार पर वोद देंगे।’ यह कहना था प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिन्होने 2013 के बाद आज फिर अलवर की धरा से चुनाव आगाज करते हुये जनता को संबोधित किया।

चार दिसंबर तक राजस्थान में प्रधानमंत्री 10 रैलीयों को संबोधित करेंगे। विजय नगर मैदान पर हो रही इस सभा में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सांसद बहादुरसिंह कोली शामिल रहे।\

मोदी ने कहा कि क्या जाति से चलेगी राजनीति। कांग्रेस पर आगे प्रहार करते हुये मोदी ने कहा कि कांग्रेस वालों ने हिंदुस्तान को तोडा है। भाजपा ने सिक्ख गुरूओं को याद किया है। भाजपा के संस्कार और उसूल एकदम अलग हैं। हमने हर इंसान को बराबर समझा। दुनिया को मोदी की जाति नहीं दिखती जबकि करोडों हिंदुस्तानी दिखते हैं। गरीब व कमजोर के प्रति कांग्रेस पार्टी में नफरत है। भाजपा ने ओबीसी कमीशन बिल बेहद जददोजहद से पारित करवाया। मोदी ने प्रश्न करते हुये आगे कहा कि क्या कांग्रेस भारत रत्न के लिये बाबा साहिब अम्बेडकर क्यों नहीं याद आये।


प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस के लिये भारत माता से बडी सोनिया माता है। मेरी जाति पर प्रश्न करते है इन कांग्रेसियों ने भारत को जातिवाद के आधार पर बांटा है। कांग्रेस माओवादियों नक्सलवादियों को क्रांतिकारी कह इनका सम्मान करते हैं। जबकि हमारे देश के जवान जब इन माओवादियों व नक्सलवादियों से देश को सुरक्षित कर अपनी जान गवांते हैं तो क्या उनकी जान का क्या कोई मोल नहीं है। 

कांग्रेस ने राम मंदिर मामले को सुप्रीम कोर्ट में लंबित रखने के लिये वकीलों को राज्यसभा में बिठाया। क्योंकि 2026 तक चुनाव है। क्या देश के विकास जरूरी नहीं है। सुप्रीम कोर्ट के जजों को इंप्रीचमैंट लाकर डराया। कांग्रेस को न्याय व्यवस्था का ना तो सम्मान है ना ही कोई डर है। इंप्रीचमैंट लाकर कांग्रेस देश का बंदी बना रही है। 

जो काम कांग्रेस ने 50 वर्षों में किया उसे भाजपा ने 5 वर्षों में कर डाला। वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान में बेहतरीन कार्य किये गये। 13 करोड गैस कनेक्शन जो कांग्रेस ने 60 साल में दिये भाजपा ने 4 वर्षों में 12 करोड कनेक्शन दे डाले। 11हजार करोड रूपये जवानों के बैंक खातों में जमा करवाये गये। 36 हजार किमी सडकों का निर्माण किया गया।

वहीं उदयपुर में जनसभा को संबोधित करते हुये मोदी ने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम पर चर्चा की। मोदी ने कहा कि आकाशवाणी मन की बात को अलग अलग भाषा में तैयार करती है। इस कार्यक्रम के जरिये मुझे जनता से जुडने का मौका मिला। राजनीति से परे इस कार्यक्रम को मैने समाज और लोगों से जुडने का एक जरिया बनाया।

Web Title: PM Narendra Modi launches rajasthan election coverage from Alwar, top things to know

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे