लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने जारी किया दिशा निर्देश, 15 अगस्त तक दिल्ली छोड़कर बाहर नहीं जाएं कोई मंत्री, जानें कारण

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 8, 2021 18:36 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए सभी सदस्यों को बधाई दी। उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी देश के विकास को गति देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मंत्रिपरिषद में व्यापक फेरबदल और विस्तार करते हुए 36 नए चेहरों को इसमें शामिल किया।मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए सभी 43 सदस्यों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मोदी ने पहली बार केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल व विस्तार किया है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रिय कैबिनेट में बड़ा फेरबदल कर दिया है। देश में 43 नए केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं।

बीते दिन ही इन मंत्रियों ने अपने मंत्री पद की शपथ ली है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हाई कमान की ओर से सभी मंत्रियों के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को 15 अगस्त तक राजधानी दिल्ली नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है।

इतना ही नहीं इसके साथ इन मंत्रिय जश्न भी नहीं मनाएगा। जानकारों के मुताबिक, जश्न नहीं मनाने के पीछे कोरोना वायरस की गाइडलाइन हो सकती है। कयास लगाए जा रह हैं हाइ कमान  की ओर से कोरोना वायरस महामारी को देखते ये सभी मंत्रियों को ये निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अपने क्षेत्रों में जश्न नहीं मनाएगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष नेतृत्व ने सभी मंत्रियों से कहा है कि वह दिल्ली में रहकर अपने-अपने मंत्रालय का काम समझें और आगे की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। वहीं, सभी नए मंत्री आज पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा से मिलेंगे।

बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, शिवसेना और कांग्रेस से होते हुए बीजेपी में आए नारायण राणे और असम में हिमंत बिस्व सरमा के लिए मुख्यमंत्री पद छोड़ने वाले सर्बानंद सोनोवाल समेत 36 नए चेहरे सरकार का हिस्सा बने हैं। देश के नए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कामकाज संभालने के बाद कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी है।

मैं स्वास्थ्य मंत्री के रूप में प्रधानमंत्री की अपेक्षा के अनुरूप काम करने की कोशिश करूंगा। इससे पहले ये मंत्रालय डॉ. हर्षवर्धन के पास था। किरेन रिजिजू ने देश के नए कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. इससे पहले ये मंत्रालय रविशंकर प्रसाद के पास था, वहीं रिजिजू पहले खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अनुराग ठाकुर ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदभार संभालते ही अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है और जो विश्वास व्यक्त किया है उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय रहेगा, अमित शाह के पास गृह और सहकारिता मंत्रालय, राजनाथ सिंह रक्षा मंत्री बने रहेंगे और निर्मला सीतारमण वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री के पद पर अपना काम जारी रखेंगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टीअनुराग ठाकुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन