लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ने महागठबंधन और कांग्रेस को लिया आड़े हाथ, कहा- तीन चरणों की वोटिंग के बाद लटक गए चेहरे 

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 24, 2019 12:52 IST

लोकसभा चुनावः पीएम मोदी ने कहा कि तीसरा चरण समाप्त होते-होते इन लोगों ने अपनी तोप का मुंह मोड़ दिया है, अब तक जितनी गालियां वो मोदी को देते थे अब वो गालियां ईवीएम को देने लगे हैं। अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की शुरुआत इन्होंने पहले से ही कर दी है।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (24 अप्रैल) को झारखंड के लोहरदग्गा में एक चुनावी सभा में महागठबंधन और कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है।  उन्होंने कहा है कि कल (मंगलवार) ऐसा शानदार-जानदार दृश्य था जो देखते ही बनता था। राजभवन तक एक इंच ऐसी जगह नहीं थी कि जहां पूरा रांची शहर खड़ा होकर आशीर्वाद न देता हो। एक सरकार को दोबारा सरकार बनाने के लिए जनता का मिजाज क्या होता है ये झारखंड वालों ने दिखा दिया। आपकी इस ललकार ने दिल्ली की कुर्सी पर नजर गड़ाएं भ्रष्टाचारियों और महामिलावटियों में हड़कंप मचा दिया है।

उन्होंने कहा कि तीन चरण के मतदान के बाद और 300 सीटों पर वोट पड़ने के बाद अब विरोधियों के लिए खुले रूप से पराजय स्वीकार करने के सिवाय कोई चारा नहीं बचा है। उन्हें तो दूसरे चरण में ही अदांजा आ गया था, फिर भी बात करने की हिम्मत कर रहे थे, कल के चुनाव के बाद उनके चेहरे लटक गए हैं। विरोधियों ने भी मान लिया है कि फिर एक बार मोदी सरकार।

पीएम मोदी ने कहा कि तीसरा चरण समाप्त होते-होते इन लोगों ने अपनी तोप का मुंह मोड़ दिया है, अब तक जितनी गालियां वो मोदी को देते थे अब वो गालियां ईवीएम को देने लगे हैं। अपनी हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की शुरुआत इन्होंने पहले से ही कर दी है। दिल्ली में आपने मजबूत सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद-माओवाद पर हम इतना काबू पा सके हैं। भाजपा-एनडीए सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में बहुत कमी आई है।

उन्होंने कहा कि झारखंड में भी आप इसका अनुभव कर रहे हैं कि पहले जिन इलाकों में दिन ढलने के बाद लोग घर से बाहर निकलने से डरते थे, वहां अब स्थितियां तेजी से बदल रही हैं। आपने दो दिन पहले ही देखा कि किस तरह ईस्टर के पवित्र दिन श्रीलंका में आतंकवादियों ने किस तरह चर्च और दूसरी प्रमुख जगहों पर बम धमाके किए। जो दिन भगवान यीशू के संदेश की याद दिलाता है, उस दिन आतंकियों ने सैकड़ों लोगों की जान ले ली।

मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब, आपके इस चौकीदार की सरकार ने दिया। हमने घर में घुसकर आतंकियों को मारा, आतंक के सरपरस्तों को खत्म किया। आज हर आतंकी के मन में ये डर है कि अगर उसने कोई गलती की, तो ये मोदी है-उसे पाताल में भी खोजकर ठिकाने लगा देगा। याद रखिएगा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों का आतंक को लेकर क्या रवैया है। ये लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने वाले हमारे वीरों पर ही सवाल उठा रहे हैं। 

पीएम ने कहा कि वो कह रहे हैं कि सबूत लाओ, तब हम मानेंगे कि पाकिस्तान में आतंकियों पर हमला हुआ। वो हमारे देश के वीर जवानों की नीयत पर, उनके पराक्रम पर शक कर रहे हैं। अफगानिस्तान में फादर प्रेम को आतंकियों ने पकड़ लिया। उसी प्रकार से फादर टॉम को भी आईएस के आतंकियों ने पकड़ लिया था। यहां के सारे चर्च से लोग मेरे पास आते थे कि इन्हें बचाइए। आपका ये चौकीदार बारी-बारी से उन्हें छुड़ाकर लाया और उनके परिवार के सुपुर्द कर दिया। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीझारखंडकांग्रेसमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos