लाइव न्यूज़ :

PM Narendra Modi Interview: भाजपा के साथ आने के लिए क्या शरद पवार के साथ कभी चर्चा हुई थी? पीएम मोदी ने दिया ये जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2024 10:24 IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमत ग्रुप को खास इंटरव्यू दिया। साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र की राजनीति, शरद पवार से बातचीत और अजित पवार को लेकर भी सवाल पूछे गए। पढ़िए इन सवालों का पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अथवा उनके परिवार में जो कुछ हुआ, उसका उत्तर वही दे सकते हैं - पीएम मोदी एनडीए के विकास पर आधारित दृष्टिकोण को महाराष्ट्र ने हमेशा समर्थन दिया है - पीएम मोदीजित पवार हों या एकनाथ शिंदे, वे एनडीए में आए क्येंकि विरोधियों की नकारात्मक राजनीति से वे तंग आ गए थे- पीएम मोदी

PM Narendra Modi Interview: लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में संपन्न होना है। इसमें से  तीन चरण सफलतापूर्वक हो चुके हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष अपने-अपने वादों और इरादों के साथ जीत का दावा कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 साल के लगातार दो कार्यकाल को पूरा करने बाद एक बार फिर जनता से तीसरे कार्यकाल के लिए जनादेश मांग रहे हैं। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी ने लोकमत ग्रुप को खास इंटरव्यू दिया। लोकमत समूह के सह-प्रबंध निदेशक और संपादकीय निदेशक ऋषि दर्डा, समूह संपादक विजय बाविस्कर, मुंबई संस्करण के संपादक अतुल कुलकर्णी और लोकमत के वीडियो संपादक आशीष जाधव ने प्रधानमंत्री से कई मुद्दों पर बात की। यह साक्षात्कार प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित किया गया था...

इस खास साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महाराष्ट्र की राजनीति, शरद पवार से बातचीत और अजित पवार को लेकर भी सवाल पूछे गए। पढ़िए इन सवालों का पीएम मोदी ने क्या जवाब दिया। 

सवाल-  राजनीति अलग और परिवार अलग। आप बड़े हैं। क्या आपको इस बात का अंदाजा नहीं था कि अजित पवार को साथ लेने की वजह से पवार परिवार टूट जाएगा? भाजपा के साथ आने के लिए क्या शरद पवार के साथ कभी चर्चा हुई थी?

जवाब- शरद पवार अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में अथवा उनके परिवार में जो कुछ हुआ, उसका उत्तर वही दे सकते हैं। लेकिन, जिन्हें ‘राष्ट्र प्रथम’ और विकास पर आधारित राजनीति करनी है, उनके लिए एनडीए के दरवाजे हमेशा खुले हैं। अजित पवार हों या एकनाथ शिंदे, वे एनडीए में आए क्येंकि विरोधियों की नकारात्मक राजनीति से वे तंग आ गए थे। वे इस बात को लेकर आश्वस्त हुए कि हमारा देश अब उचित तरीके से विकास कर रहा है। इसी वजह से वे हमारे साथ आए।

सवाल- लेकिन शरद पवार ने टिप्पणी की है कि भविष्य में छोटे दल कांग्रेस में विलीन हो जाएंगे। आप इसे कैसे देखते हैं?

जवाब- मुझे शरद पवार को लेकर आश्चर्य होता है। वे कहते हैं कि भविष्य में छोटे दलों को कांग्रेस में विसर्जित हो जाना चाहिए। क्या इससे बारामती के चुनाव के संबंध में कुछ संकेत मिल रहे हैं? अथवा जिस पद्धति से संपूर्ण राज्य मतदान कर रहा है, क्या इसे देखकर उन्हें नैराश्य आ गया है? वरना, जिन शरद पवार ने कांग्रेस को छोड़कर अपनी अलग पार्टी बनाई, वही शरद पवार अब फिर से उसी कांग्रेस में विलीन होने की बात क्यों कर रहे हैं? मेरे सामने भी यह सवाल खड़ा है।

सवाल-  पिछली बार महाराष्ट्र ने आपको 41 सीटों पर जीत दिलाई थी. इस बार महाराष्ट्र से आपको क्या अपेक्षा है?

जवाब- एनडीए के विकास पर आधारित दृष्टिकोण को महाराष्ट्र ने हमेशा समर्थन दिया है। मैं उनके आशीर्वाद के लिए बहुत कृतज्ञ हूं। उनके विश्वास को सार्थक बनाने के लिए और उनकी उन्नति के लिए हमने विविध उपक्रम हाथ में लिए हैं। लातूर में मराठवाड़ा रेलवे कोच फैक्टरी, बडनेरा में वैगन मरम्मत और वंदे भारत की कुर्सियों की देखभाल के लिए पुणे में शुरू किए गए वर्कशॉप के कारण अनेक नौकरियां सृजित हुई हैं। इससे देश भी आत्मनिर्भर हुआ है। अटल सेतु जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना हमने पूरी की है। लोगों को लग रहा है कि इससे हमारी जिंदगी और आसान हुई है। महाविकास आघाड़ी और पूर्व में केंद्र में रही यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार को महाराष्ट्र की जनता ने देखा है। महाराष्ट्र के लोगों को अब घोटाले नहीं चाहिए। उनको अच्छी योजनाएं चाहिए। केवल अपना महिमामंडन करने के लिए काम करने वाले लोग महाराष्ट्र की जनता को नहीं चाहिए। जनहितार्थ योजनाएं जनता को चाहिए। इसलिए इस बार महाराष्ट्र की जनता हमको पिछली बार से बड़ी जीत देगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024लोकमत हिंदी समाचारBJPशरद पवारमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?