लाइव न्यूज़ :

'केंद्र से 1 ₹ भेजो तो गांवों तक 15 पैसे ही पहुंचते हैं', पीएम मोदी ने सरपंचों संग चर्चा में राजीव गांधी के बयान का जिक्र कर कही ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 24, 2020 12:57 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, आज की परिस्थिति में देश को आगे ले जाने की शुरुआत, देश को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत, गाँव की सामूहिक शक्ति से ही होगी। इन प्रयासों के बीच हमें ये याद रखना है कि किसी एक की भी लापरवाही पूरे गांव को खतरे में डाल सकती है। इसलिए ढील की ज़रा भी गुंजाइश नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, हमें हर प्रकार की गलतफहमी से लोगों को बाहर निकालना है। हर परिवार तक सही जानकारी पहुंचानी होगी। पीएम मोदी ने कहा, हमें ये ध्यान रखना है कि शारीरिक दूरी, गांव-गांव, गली-गली दो गज की दूरी का मंत्र सबको पता होना चाहिए।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्राम पंचायत के सदस्यों को को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया।  इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल एप का शुभारंभ भी किया है। संबोधन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एक बयान का जिक्र भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सरपंचों और प्रधानों से केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में पूछा। जिसमें जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने सरपंचों से सवाल करते हुए पूछा, पहले लोग कहते थे कि केंद्र से 1 रुपया चलता है तो केवल 15 पैसा ही पहुंचता है। आज 1 रुपया निकलता है तो 100 के 100 लाभार्थियों के खाते में जमा हो जाता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के सरपंच से पूछा कि क्या अब गांव में लोगों के पास पूरा पैसा पहुंचता है? जिसके बाद सरपंच ने जवाब दिया कि क्षेत्र के लोग काफी संतुष्ट हैं। 

बता दें कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपने एक भाषण में कहा था कि अगर दिल्ली से एक रुपया चलता है तो गरीब के पास सिर्फ 15 पैसे पहुंचते हैं। राजीव गांधी के इस भाषण का इस्तेमाल कर बीजेपी के कई नेता पहले भी तंज कर चुके हैं। 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में जानें और क्या-क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, भारत में यह विचार सदियों से रहा है लेकिन बदली परिस्थितियों ने हमें फिर से याद दिलाया है कि हमें आत्मनिर्भर बनना ही होगा। कोरोना संकट ने अपना सबसे बड़ा संदेश, सबसे बड़ा सबक हमें दिया है कि अब हमें आत्मनिर्भर बनना ही पड़ेगा।

पीएम मोदी ने कहा, हमारे यहां शास्त्रों में कहा गया है कि बड़ी से बड़ी शक्ति का केंद्र, एकजुटता में ही है। इसलिए आज की परिस्थिति में देश को आगे ले जाने की शुरुआत, देश को आत्मनिर्भर बनाने की शुरुआत गांवों की सामुहिक शक्ति से ही है। आप सभी की एकजुटता से ही ये संभव होगा। 

पीएम मोदी ने कहा, हमें हर प्रकार की गलतफहमी से लोगों को बाहर निकालना है। हर परिवार तक सही जानकारी, चाहे वो बचाव को लेकर हो या फिर इसके इलाज के लिए, ये जानकारी पहुंचनी ही चाहिए। इसके लिए आप छोटी-छोटी टोलियां बनाकर जागरूकता के अभियान को तेज कर सकते हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, हमें ये ध्यान रखना है कि शारीरिक दूरी, गांव-गांव, गली-गली दो गज की दूरी, मुंह को फेस कवर या मास्क से ढंकना और अपने हाथों की बार-बार साफ-सफाई ही आने वाले दिनों में भी हमारे लिए इस बीमारी से बचाव की सबसे बड़ी दवा है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसराजीव गाँधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया