लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2026 12:02 IST

PM Modi In Assam: डिब्रूगढ़ में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंच पर स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देPM Modi In Assam: प्रधानमंत्री मोदी डिब्रूगढ़ में मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे।PM Modi In Assam: ELF नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला है।PM Modi In Assam: फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखेंगे।

गुवाहाटीः असम में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास पर स्थित आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर उतरे। यहां वे लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों और हेलीकॉप्टरों का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। पूर्वोत्तर भारत में ईएलएफ अपनी तरह की पहली सुविधा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विमान सी-130जे शनिवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में स्थित पूर्वोत्तर के पहले आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) पर ऐतिहासिक रूप से उतरा। प्रधानमंत्री मोदी ने चाबुवा हवाई क्षेत्र से उड़ान भरी और वह मोरान के ईएलएफ (इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन) पर उतरकर इतिहास रच दिया। भारतीय वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर कमाल के साथ धमाल किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोरन इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) के महत्व पर एक प्रेजेंटेशन देखी। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह जानकारी दी। इंडियन एयर फ़ोर्स के सुखोई Su-30MKI ने डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फ़ैसिलिटी (ELF) से उड़ान भरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे लोगों ने टेक ऑफ़ देखा।

असम में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डिब्रूगढ़ के मोरन बाईपास पर इमरजेंसी लैंडिंग फैसिलिटी (ELF) पर उतरे। यहां, वे फाइटर, ट्रांसपोर्ट और हेलीकॉप्टर का हवाई प्रदर्शन देखेंगे। ELF नॉर्थईस्ट इंडिया में अपनी तरह का पहला है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को असम की एक दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जहां वह एक आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (ईएलएफ) का उद्घाटन करेंगे और 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। चाबुवा हवाई क्षेत्र पर असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंदा सोनोवाल और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

टॅग्स :असम विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीHimanta Vishwa Sarmaइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी