लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने राज्यों को दिया संदेश, हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है, अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 20, 2021 21:47 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्यों द्वारा दिया गया ये भरोसा उनकी बहुत मदद करेगा कि वो जिस शहर में हैं वहीं पर अगले कुछ दिनों में वैक्सीन भी लगेगी और उनका काम भी बंद नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देराज्य प्रशासन से आग्रह है कि वो श्रमिकों का भरोसा जगाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वो जहां हैं, वहीं रहें।भारत कोविड-19 महामारी को हराएगा।सभी को जरूरत में प्रवासी मजदूरों समेत एक दूसरे की मदद करनी होगी।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया। आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वे लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें और लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। मैं राज्यों से आग्रह करता हूं कि वे केवल अंतिम विकल्प के रूप में लॉकडाउन पर विचार करें और माइक्रो कंट्रीब्यूशन जोन पर ध्यान केंद्रित करें।

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि मेरा राज्यों से आग्रह है कि वे श्रमिकों का भरोसा बनाए रखें, उनसे आग्रह करें कि वे जहां हैं, वहीं रहें। मुझे विश्वास है कि भारत कोविड-19 महामारी को हराएगा, सभी को जरूरत में प्रवासी मजदूरों समेत एक दूसरे की मदद करनी होगी।

पीएम ने कहा कि अगर हम सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट ज़ोन बनाने की ज़रूरत पड़ेगी, न कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की। राज्यों द्वारा दिया गया यह भरोसा प्रवासी श्रमिकों की बहुत मदद करेगा कि वे जिस शहर में हैं वहीं पर उन्हें अगले कुछ दिनों में टीका भी लगेगा और उनका काम भी बंद नहीं होगा।

आज नवरात्रि का आखिरी दिन है। कल रामनवमी है और मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का यही संदेश है कि हम मर्यादाओं का पालन करें। कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन शत प्रतिशत करिए।

अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं। मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है। मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे। हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पड़ेगी, कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की।

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन