लाइव न्यूज़ :

आनंदीबेन ने बताया पीएम मोदी को अविवाहित, तो पत्नी जशोदाबेन ने कहा-वो मेरे लिए राम हैं

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 21, 2018 05:13 IST

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जशोदाबेन ने कहा, 'आनंदबीन ने मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र भाई को अविवाहित कहा इससे मैं आश्चर्य चकित रह गई। उन्होंने 2004 में लोकसभा चुनावों के लिए कागजात दाखिल करते हुए अपनी घोषणा में उल्लेख किया था कि उन्होंने विवाह किया है और उसमें मेरा नाम बताया था।'

Open in App

अहमदाबाद, 21 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अविवाहित बताने वाली मध्य प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के बयान को लेकर हर कोई हैरान रह गया था और उनके इस बयान का वीडियो वायरल हो गया था, जिसे देखकर पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने बुधवार को अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा है कि मैं उनके बयान को लेकर आश्चर्य चकित रह गई। 

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो जशोदाबेन ने कहा, 'आनंदबीन ने मीडिया से बात करते हुए नरेंद्र भाई को अविवाहित कहा इससे मैं आश्चर्य चकित रह गई। उन्होंने 2004 में लोकसभा चुनावों के लिए कागजात दाखिल करते हुए अपनी घोषणा में उल्लेख किया था कि उन्होंने विवाह किया है और उसमें मेरा नाम बताया था।'

जशोदाबेन ने कहा, "उनके (आनंदीबेन) इस आचरण ने भारत के प्रधानमंत्री की छवि को खराब किया है। वह मेरे लिए बहुत सम्मानजनक हैं और मेरे लिए राम है।' उन्होंने कहा कि जब आनंदीबेन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और मैंने देखा तो विश्वास नहीं किया, लेकिन जब अखबार की सुर्खियां बना तो पता चला कि यह गलत नहीं हो सकता है। 

आपको बता दें, कि मध्य प्रदेश के हरदा जिले के टिमरनी स्थित आंगनबाड़ी में एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अविवाहित हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सभी इस वीडियो को लेकर चौंक गए। 

वायरल वीडियो में देखा गया कि आनंदीबेन कह रही हैं कि नरेंद्र मोदी अविवाहित हैं और देश सेवा के लिए उन्होंने शादी नहीं की। कार्यक्रम में आनंदीबेन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के बारे में जिक्र कर रही थीं। उन्होंने कहा, 'पूरी दुनिया जानती है, आपके बच्चे के लिए... आपके लिए, उन्होंने विवाह नहीं किया। पता है न आपको, नरेंद्र भाई ने शादी नहीं की, लेकिन उन्हें ये पता है कि डिलीवरी के वक्त और बाद में महिलाओं और बच्चों को क्या-क्या परेशानियां होती हैं। इसलिए उन्होंने इतनी योजनाएं बनाई हैं महिलाओं के लिए।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआनंदीबेन पटेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?