लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी एक साथ चुनाव कराने के मुद्दे पर गंभीर, नीति आयोग की बैठक में की चर्चा

By भाषा | Updated: June 18, 2018 07:29 IST

केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने के विचार पर गौर कर रही है

Open in App

नई दिल्ली, 17 जूनः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने पर आज व्यापक चर्चा कराने का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसा होने पर आर्थिक बचत होगी। नीति आयोग की संचालन परिषद की चौथी बैठक में आज प्रधानमंत्री ने यह बात कही। बैठक में लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। 

कुछ समय से केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने के विचार पर गौर कर रही है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है ‘‘प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव साथ साथ कराने के मुद्दे पर इस बात को ध्यान में रखते हुए चर्चा का आह्वान किया कि ऐसा होने पर आर्थिक बचत होगी और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल भी हो सकेगा। ’’ 

नीति आयोग ने पिछले साल वर्ष 2024 से लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव दो चरणों में कराने का सुझाव दिया था ताकि ‘चुनाव प्रचार मोड’ की वजह से प्रशासन में व्यवधान कम से कम हो सके। बैठक में अपने संबोधन के समापन में मोदी ने यह भी कहा कि भारत में कृषि के क्षेत्र में कंपनियों द्वारा निवेश बहुत ही कम है। 

उन्होंने राज्य सरकारों से कृषि के क्षेत्र में उद्योगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए नीतियां बनाने का अनुरोध भी किया। अर्थव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर मोदी ने कहा कि दुनिया को अपेक्षा है कि भारत जल्द ही पांच हजार अरब डालर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने राज्यों को प्रोत्साहित किया कि वे वित्त आयोग को बेहतर सुझाव दें कि किस प्रकार से परिणामोन्मुख निवेश को बढ़ावा दिया जा सकता है और खर्चों में सुधार किया जा सकता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?