लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी आईएएस अधिकारी का इस्तीफा, गुजरात कैडर के थे अधिकारी

By हरीश गुप्ता | Updated: January 13, 2021 08:11 IST

आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाते हैं। अरविंद कुमार पीएमओ में भी रह चुके हैं। पिछले साल उन्हें नितिन गडकरी के लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग मंत्रालय में भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान से करीबी माने जाते रहे हैं आईएएस अरविंद कुमार शर्मा अरविंद कुमार शर्मा 2014 में पीएमओ में भी रह चुके हैं, 1988 बैच के हैं अधिकारीशर्मा की पीएमओ के साथ विवाद की वजह अभी पता नहीं, पिछले साल भेज दिया गया था गडकरी के मंत्रालय में

नई दिल्ली: एक बेहद चौंकाने वाले घटनाक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी माने जाने वाले आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. गुजरात कैडर के शर्मा, 2014 में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में भी रह चुके हैं.

पिछले साल एकाएक शर्मा का तबादला गडकरी के अधीनस्थ लघु, सूक्ष्म व मध्यम उद्योग मंत्रालय में कर दिया गया था. मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री काल से ही शर्मा उनके नजदीकी माने जाते रहे हैं. 1988 के आईएएस अधिकारी शर्मा की अभी काफी नौकरी बची है.

मोदी सरकार ने शर्मा के इस्तीफे को तुरंत स्वीकार कर गजट में इसकी सूचना भी प्रकाशित कर दी है. शर्मा की पीएमओ के साथ विवाद की वजह पता नहीं चल सकी है. कई पद पड़े हैं रिक्त पिछले कई माह से सचिव स्तर पर भारी रिक्तियों के बीच शर्मा के इस्तीफे ने एक और पद खाली कर दिया है.

फिलहाल कार्मिक व प्रशिक्षण (डीओपीटी) विभाग, खनन मंत्रालय, सूचना व प्रसारण मंत्रालय, पेयजल व स्वच्छता, सांख्यिकी व कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, वस्त्र मंत्रालय और खाद विभाग में भी सचिव के पद खाली पड़े हैं.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनितिन गडकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़