2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका?, पीएम मोदी ने पूछे कई सवाल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 17:33 IST2025-10-08T17:31:18+5:302025-10-08T17:33:02+5:30
मेरा आपसे आग्रह है, स्वदेशी अपनाइए। गर्व से कहिए, यह स्वदेशी है। यह हर घर और हर बाजार का मंत्र होना चाहिए। हर देशवासी स्वदेशी सामान घर लाएगा, स्वदेशी सामान उपहार में देगा। इससे देश का पैसा देश में ही लगेगा। इससे भारत के श्रमिक को काम मिलेगा और नौजवानों को रोजगार मिलेगा। कल्पना कीजिए, जब पूरा भारत स्वदेशी अपनाएगा तो भारत का सामर्थ्य कितना बढ़ जाएगा।

photo-lokmat
मुंबईः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस को देश को बताना चाहिए कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से किसने रोका था। मोदी ने कहा, ‘‘एक कांग्रेस नेता, जो केंद्रीय गृह मंत्री भी रह चुके हैं, ने कहा है कि एक देश ने 2008 में 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई से रोका था। पार्टी को स्पष्टीकरण देना चाहिए।’’ प्रधानमंत्री मुंबई के पास नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
LIVE : PM Shri @narendramodi launches multiple development projects in Mumbai, Maharashtra. #ViksitMumbaihttps://t.co/YVtCQsloFs
— BJP (@BJP4India) October 8, 2025
ये समय भारत के नौजवानों के लिए अनगिनत अवसरों का समय है। कुछ समय पहले ही देश की अनेक ITI को इंडस्ट्री से जोड़ने के लिए 60,000 करोड़ रुपये की पीएम सेतु योजना शुरू की गई है।
— BJP (@BJP4India) October 8, 2025
आज से महाराष्ट्र सरकार ने सैकड़ों ITI और तकनीकी स्कूलों में नए प्रोग्राम का शुभारंभ किया है।
इससे स्कूलों… pic.twitter.com/v5c42CGCYw
मुंबई, भारत की आर्थिक राजधानी के साथ-साथ भारत के सबसे वाइब्रेंट शहरों में से एक है।
इसलिए, 2008 में आतंकियों ने मुंबई शहर को बड़े हमले के लिए चुना।
लेकिन तब जो कांग्रेस सरकार सत्ता में थी, उसने कमजोरी का संदेश दिया और आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए।
-पीएम @narendramodi… pic.twitter.com/AdsM47QvuK— BJP (@BJP4India) October 8, 2025
मोदी ने कहा, ‘‘कांग्रेस की इस कमजोरी ने आतंकवादियों को मजबूत किया।’’ उन्होंने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि मुंबई आतंकवादी हमले के बाद भारत को जवाबी सैन्य कार्रवाई करने से किसने रोका था। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘हमारे लिए, हमारे देश और उसके नागरिकों की सुरक्षा से बढ़कर कुछ भी नहीं है।’’
आज मुंबई का लंबा इंतज़ार खत्म हुआ। मुंबई को अब अपना दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट मिल गया है।
— BJP (@BJP4India) October 8, 2025
ये एयरपोर्ट, इस क्षेत्र को एशिया के सबसे बड़े कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।
आज मुंबई को पूरी तरह से अंडरग्राउंड मेट्रो भी मिली है, इससे मुंबई का सफर और भी… pic.twitter.com/qb9bN3A4VS
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य इस दशक के अंत तक भारत को वैश्विक विमानन क्षेत्र का रखरखाव और मरम्मत का केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि ‘उड़ान’ योजना की बदौलत पिछले एक दशक में लाखों लोगों ने पहली बार हवाई यात्राा की है और अपने सपने पूरे किए हैं। मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन अब 160 से ज्यादा हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का दृष्टिकोण ‘गति और प्रगति’ पर आधारित है।