लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Guyana: तीन देशों की यात्रा के बाद गुयाना पहुंचे पीएम मोदी, व्यापार और आर्थिक संबंधों पर होगी बातचीत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2024 11:17 IST

PM Modi In Guyana: प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें नाइजीरिया की यात्रा भी शामिल है जहां उन्होंने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की तथा भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया।

Open in App

PM Modi In Guyana: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ब्राजील में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद तीन देशों की अपनी यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को गुयाना पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली और 12 से अधिक कैबिनेट मंत्रियों ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। यह 50 साल से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की गुयाना की पहली यात्रा है।

मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर गुयाना की यात्रा पर आए हैं और वह 21 नवंबर तक यहां रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान मोदी राष्ट्रपति अली से मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच अनूठे संबंधों को रणनीतिक दिशा देने पर विचार विमर्श करेंगे।

वह गुयाना की संसद को भी संबोधित करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार गुयाना में भारतीय मूल के लगभग 3,20,000 लोग हैं। मोदी दूसरे भारत-कैरिकॉम शिखर सम्मेलन में कैरेबियाई साझेदार देशों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री तीन देशों की यात्रा पर हैं, जिसमें नाइजीरिया की यात्रा भी शामिल है जहां उन्होंने राष्ट्रपति बोला अहमद टीनुबू के साथ द्विपक्षीय वार्ता की तथा भारतीय समुदाय के साथ संवाद किया।

नाइजीरिया की दो दिवसीय यात्रा के बाद मोदी रविवार को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो शहर पहुंचे जहां उन्होंने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर राष्ट्रपति लुला डा सिल्वा से मुलाकात की और जी20 की अध्यक्षता के दौरान ब्राजील द्वारा किये गए विभिन्न प्रयासों के लिए उसकी सराहना की। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?