लाइव न्यूज़ :

पांच राज्यों में चुनाव के दिन पीएम मोदी ने 5 भाषाओं में किया ट्वीट, लोगों से रिकार्ड संख्या में मतदान की अपील

By भाषा | Updated: April 6, 2021 08:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न भाषाओं में ट्वीट कर लोगों से मतदान की अपील की है। आज पश्चिम बंगाल सहित असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिम बंगाल सहित असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदानपीएम मोदी ने ट्वीट कर लोगों से बड़ी संख्या में इन राज्यों में वोट डालने की अपील की है

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के विभिन्न चरणों के तहत मंगलवार को हो रहे मतदान में लोगों से रिकार्ड संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘असम, केरल पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज मतदान हो रहा है। मैं यहां के मतदाताओं, खासकर युवाओं से रिकार्ड संख्या में मतदान करने का आग्रह करता हूं।’’ पीएम मोदी ने ये ट्वीट अंग्रेजी सहित अन्य चार स्थानीय भाषाओं में ये ट्वीट किए।

असम और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है जबकि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में आज मतदान संपन्न हो जाएगा।

असम में 40 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही यहां मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। पश्चिम बंगाल में 31 सीटों पर मतदान हो रहा है। यहां अभी और पांच दौर का मतदान होना है। दो मई को चारों राज्यों एवं पुडुचेरी में मतों की गिनती होगी।

टॅग्स :विधानसभा चुनावनरेंद्र मोदीविधान सभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावआसाम 10th रिजल्टतमिलनाडु विधानसभा चुनावपुडुचेरी विधानसभा चुनावकेरल विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो