लाइव न्यूज़ :

अमेरिका से लौटकर पीएम मोदी ने कहा- ट्रंप का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो सब तो है ही लेकिन...

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 28, 2019 21:14 IST

पीएम मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही जनता को संबोधित करते हुए अमेरिकी दौरे के अपने अनुभव से रूबरू कराया, साथ ही अमेरिकी उनके स्वागत में किए गए कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी का पीएम मोदी ने अपने भाषण दोस्ती का नाम दिया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (28 सितंबर) को अमेरिका से भारत लौट आए। पीएम मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही जनता को संबोधित करते हुए अमेरिकी दौरे के अपने अनुभव से रूबरू कराया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (28 सितंबर) को अमेरिका से भारत लौट आए। पीएम के आगमन के मौके दिल्ली के पालम हवाईअड्डे के बाहर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेताओं और पीएम मोदी के समर्थकों का हुजूम लगा था। पीएम मोदी ने दिल्ली पहुंचते ही जनता को संबोधित करते हुए अमेरिकी दौरे के अपने अनुभव से रूबरू कराया, साथ ही अमेरिका में उनके स्वागत में किए गए कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी को पीएम मोदी ने अपने भाषण में दोस्ती का नाम दिया।

पीएम मोदी ने कहा, ''ह्यूस्टन का वो समाहोह, उसकी विशालयता और भव्यता, प्रेजिडेंट का वहां आना, दुनिया को हमारी दोस्ती का अहसास होना, वो तो सब है ही, लेकिन इतने कम समय में अमेरिका के हमारे भारतीय भाई-बहनों ने जिस शक्ति का प्रदर्शन किया उसकी वाहवाही हर तरफ थी।''

पीएम मोदी ने देशवासियों को प्रणाम करते हुए भाषण शुरू किया, उन्होंने कहा, ''सबसे पहले मैं आप सबका तहे दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आप इतनी बड़ी तादाद में हवाई अड्डे पर पहुंचे, स्वागत सत्कार किया, इसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करता हूं। आप सबके माध्यम से पूरे हिंदुस्तान के मेरे प्यारे भाई-बहनों को मैं सिर झुकाकर प्रणाम करता हूं। 130 करोड़ देशवासियों का अभिनंदन करता हूं।

2014 में भी चुनाव जीतने के बाद मैं अमेरिका, यूएन की समिट में गया था और 2019 में भी गया।  दुनिया की नजरों में भारत के प्रति मान-सम्मान और आदर बढ़ा है, इसका एक प्रमुख कारण 130 करोड़ हिंदुस्तानी हैं जिन्होंने अधिक मजबूती के साथ दोबारा सरकार बनाई है।

इस अहमियत का एक एक विराट रूप मैंने इस बार अमेरिका में देखा है। विश्व भर में फैले हुए हमारे भारतीयों ने भी अपने-अपने देशों में उन देश के लोगों का प्यार हासिल किया है, यह भी भारत के गौरव को बढ़ाने वाला है। भारत किस तरह दुनिया का दिल जीत सकता है, ये मैंने अपनी आंखों से देखा है, खुद अनुभव किया है। मैं आज यहां से अमेरिका में रहने वाले अपने भाई-बहनों को विशेष रूप से धन्यवाद देता हूं।''

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया