लाइव न्यूज़ :

भारत में वंशवादी राजनीति खत्म, अब नेताओं की मेहनत पर वोट मिलते हैं: पीएम मोदी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 18, 2018 03:43 IST

पीएम मोदी ने कहा, 'वंशवादी राजनीति समाप्त हो गई है और अब मतदाता मेहनती नेताओं को पुरस्कृत कर रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 17 मईः भारत में वंशवाद की राजनीति का खात्मा हो गया है। ये ऐलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी मोर्चे के पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में 2019 की जीत का मंत्र भी दिया। पीएम मोदी ने कहा, 'वंशवादी राजनीति समाप्त हो गई है और अब मतदाता मेहनती नेताओं को पुरस्कृत कर रहे हैं। अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है बल्कि आगे बढ़ने और अगले चुनाव जीतने के लिए काम करने का समय है।'

उन्होंने कहा कि लोग उनकी सरकार और इससे पहले वाली सरकार के बीच अंतर कर सकते है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार के खिलाफ कोई भी आरोप नहीं है। प्रधानमंत्री के भाषण के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने वाले पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव के अनुसार मोदी ने कहा कि अन्य पार्टियों के लिए स्वयं और परिवार पहले आते हैं जबकि भाजपा सरकार के लिए राष्ट्र और लोग अत्यंत प्राथमिकता रखते हैं। 

मोदी ने कहा ,‘‘वंशवादी राजनीति समाप्त हो गई है और अपनी मेहनत के बल पर लोगों के बीच जीत दर्ज करने वाले नेता पुरस्कृत हो रहे है। हमारा उद्देश्य पहले परिवार नहीं बल्कि देश पहले है। उन्होंने कहा कि ‘परिवारवाद ’ और ‘परिश्रमवाद’ में अंतर है। मोदी ने इन मोर्चो को लोगों से जुड़ने के लिए कहा, विशेषकर उन मतदाताओं से जो पहली बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि मोर्चे लोगों को पार्टी की विचारधारा और महिलाओं, किसानों और गरीब लोगों के लिए उनकी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत करायें। 

बैठक में मौजूद एक नेता के अनुसार मोदी ने कहा ,‘‘अब पीछे मुड़कर देखने का समय नहीं है। हमें आगे बढना है।’’ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने भाषण में कहा कि पार्टी का उद्देश्य आगामी चुनावों में 50 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करना है और यह इसके खिलाफ विपक्षी दलों के गठबंधन को महत्वहीन बना देगा। उन्होंने कहा कि 22 करोड़ से अधिक परिवार मोदी सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हुए है। उन्होंने सभी सात ‘ मोर्चो ’ से युवाओं पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए कहा। 

PTI Bhasha Inputs

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट