लाइव न्यूज़ :

गुजरात के वलसाड में पीएम मोदी ने एक लाख से अधिक बहनों को दिया रक्षा बंधन का ये 'गिफ्ट'

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 23, 2018 13:24 IST

पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन देश का गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, हमनें बैंकों को ही गरीब के घर के सामने लाके खड़ा कर दिया है।

Open in App

अहमदाबाद, 23 अगस्तः प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा है कि रक्षा बंधन का पर्व सामने हो और गुजरात में एक लाख से भी अधिक परिवारों और बहनों को उनके नाम से अपना घर मिले मैं समझता हूं रक्षा बंधन का इसे बड़ा कोई उपहार नहीं हो सकता। यह बात उन्होंने वलसाड जिले के जुजवां गांव में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को सामूहिक ई-गृहप्रवेश करवाने के बाद अपने संबोधन में कही है।

उन्होंने कहा है कि देश में एक समय था जब देश में बैंक तो थे लेकिन देश का गरीब बैंकों में प्रवेश नहीं कर पाता था और एक आज का समय है, हमनें बैंकों को ही गरीब के घर के सामने लाके खड़ा कर दिया है। देश के सामान्य लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए हम लगातार प्रयास कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि मेरा सपना है कि 2022 में जब हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हों, तब प्रत्येक परिवार के पास अपना घर हो।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे। गुजरात राज्य में एक लाख से अधिक आवासों का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस योजना के लाभार्थियों ने एक साथ 26 जिलों में गृहप्रवेश का आयोजन किया। वलसाड में दक्षिण गुजरात के पांच जिलों मुख्य रूप से वलसाड, नवसारी, तापी, सूरत और डांग के लाभार्थी एकत्रित हुए। शेष जिलों में सामूहिक गृहप्रवेश का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर किया गया। इन जिलों के लाभार्थी एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वलसाड में आयोजित किये जा रहे मुख्य कार्यक्रम से जुड़े।

इसके अलावा जूनागढ़ में पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। यहां एक सरकारी अस्पताल, जूनागढ़ नगर पालिका परिषद की 13 परियोजनाएं, खोखराडा में एक दुग्ध प्रसंस्करण इकाई इन योजनाओं में शामिल हैं। प्रधानमंत्री वहां पर एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री राज्य के गांधीनगर में स्थित गुजरात फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगे। दिल्ली वापस लौटने से पहले वे गांधीनगर में सोमनाथ न्यास में एक बैठक में भी भाग लेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह