लाइव न्यूज़ :

PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं से पटा सोशल मीडिया, कांग्रेस ने लिखा ये बधाई संदेश

By धीरज पाल | Updated: September 17, 2018 08:37 IST

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ।

Open in App

नई दिल्ली, 17 सितंबर: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार (17 सितंबर) को अपना 68वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर सोशल मीडिया पर  शुभकामनाओं का ताता लगा हुआ है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर विपक्षी दल सहित कई पार्टियों के नेता और समर्थकों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी। 17 सितंबर 1950 को नरेंद्र मोदी का जन्मदिन हुआ। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक पीएम मोदी ही ट्रेंड कर रहे हैं। वहीं, पीएम मोदी अपना जन्मदिन अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपना जन्मदिन मानाएंगे। बता दें कि  26 मई 2014 को भारत के तत्कालीन राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलायी।

सोशल मीडिया के ट्विटर पर #HappyBdayPMModi, #HappyBirthDayPM, #happyBirthdayNarendraMOdi ट्रेंड कर रहा है। जहां लोग नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। कांग्रेस ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा हम पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकानाएं देते हैं। 

देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पीएम के जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि पूर्ण समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए अथक परिश्रम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं ढेर सारी शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें दीर्घायु बनाए और वे देश की सेवा करते रहें। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। जन्मदिन की बहुत बधाई आदरणीय प्रधानमंत्री जी। ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आपको लम्बी और स्वस्थ्य जीवन दें। 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि जन्मदिन पर श्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई। उनके नेतृत्व में भारत काफी बढ़ गया है और दुनिया की 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उनका विजन और कार्य जो नए भारत के सपने को पूरा करने के लिए दृढ़ता से काम कर रहा है। मैं उनकी अच्छे स्वास्थ्य और लंबे जीवन की कामना करता हूं। 

केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर ट्वीट कर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि सम्पूर्ण समर्पण भाव के साथ उत्तम शासन के प्रणेता, मां भारती के सपूत, कर्मयोगी, अपनी ऊर्जा से युवाओं को प्रेरित करने वाले भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में भारत सदैव उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे 

इस्राइल की राजदूत माया कादोश ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। उनके नेतृत्व में इज़राइल और इंडिया के बीच संबंध को नए शिखर तक पहुंचेंगे। 

एक साधारण परिवार में जन्मे नरेन्द्र मोदी का सता के शीर्ष पर पहुंचना इस बात का संकेत है कि यदि व्यक्ति में दृढ़ इच्छा शक्ति और अपनी मंजिल तक पहुंचने का जज्बा हो तो वह मुश्किल से मुश्किल हालात को आसान बनाकर अपने लिए नये रास्ते बना सकता है। वह इस खास दिन को वह  अपना 68वां जन्मदिन काशी में मनाएंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील