लाइव न्यूज़ :

सेना दिवस पर पीएम मोदी का ट्वीट, भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान, सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2020 12:25 IST

सेना दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं दी।प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ माघ बिहू आशा और समृद्धि का पर्व है।

आज सेना दिवस है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना दिवस के अवसर पर देश के सैनिकों को सलाम किया। पीएम ने कहा कि देश के सैनिक पर हमें नाज है। 

सेना दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोंगल, माघ बिहू और मकर संक्रांति के अवसर पर शुभकामनाएं दी और कामना की कि ये पर्व अपने साथ सभी के लिए सेहत और समृद्धि लेकर आएं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ माघ बिहू आशा और समृद्धि का पर्व है।

इस अवसर पर मैं सभी लोगों खास तौर पर असम की बहनों और भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं। कामना करता हूं कि यह विशेष अवसर समाज में आनंद की भावनाएं बढ़ाए।’’ हिंदू कैलेंडर के अनुसार मकर संक्रांति सूर्य को समर्पित पर्व है।

वहीं माघ बिहू सालाना फसल कटने की खुशी में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को प्रकृति के रंगों से सराबोर, परंपरा और संस्कृति से भरे मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं।’’ पोंगल सूर्य देवता को समर्पित चार दिन का त्योहार है, यह फसल कटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘ पोंगल की सभी को बधाई। कामना करता हूं कि यह त्योहार सभी के जीवन को समृद्धि से भर दे। सभी को अच्छा स्वास्थ्य मिले।’’

सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान हटाए जाने के फैसले को ‘ऐतिहासिक कदम’ करार देते हुए बुधवार को कहा कि इसका, ‘पश्चिमी पड़ोसी’ द्वारा छेड़े गये छद्म युद्ध पर असर पड़ा है।

उन्होंने करियप्पा परेड मैदान में 72वें सेना दिवस के मौके पर अपने संबोधन में कहा कि सशस्त्र बल आतंकवाद को ‘कतई बर्दाश्त’ नहीं करते। नरवणे ने कहा, ‘‘ आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को जवाब देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं और हम उनका इस्तेमाल करने में हिचकिचाएंगे भी नहीं।’’

उन्होंने कहा- 'आतंकवाद के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।' किसी भी हमले की संभावना पर पूरी तरह से हमारी नजर बनी हुई है। हम हर तरह की स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारभारतीय सेनामनोज मुकुंद नरवाने
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप