प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार की कामना की
By भाषा | Published: October 14, 2021 10:34 AM2021-10-14T10:34:51+5:302021-10-14T10:34:51+5:30
नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की बृहस्पतिवार को कामना की।
सिंह को बुखार आने के बाद कमजोरी महसूस होने के कारण बुधवार शाम को यहां एम्स में भर्ती कराया गया था।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं डॉ. मनमोहन सिंह जी के अच्छे स्वास्थ्य और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने गए थे और उन्होंने सिंह की देखरेख कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।