लाइव न्यूज़ :

'जम्मू कश्मीर में क्रांतिकारी कदम उठाएंगे पीएम मोदी', भाजपा नेता ने बताया कैसे होगी स्वर्णिम दिनों की वापसी

By अभिषेक पारीक | Updated: June 27, 2021 21:23 IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में संभवतः कुछ 'क्रांतिकारी कदम' उठाएंगे, जिनमें विधानसभा चुनाव कराना शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देकवींद्र गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी जम्मू कश्मीर में क्रांतिकारी कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि इन कदमों में विधानसभा चुनाव कराना भी शामिल है। उन्होंने सर्वदलीय बैठक को लेकर कहा कि बैठक बहुत सफल थी। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर में संभवतः कुछ 'क्रांतिकारी कदम' उठाएंगे, जिनमें विधानसभा चुनाव कराना शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में गुप्ता जम्मू-कश्मीर से भाजपा के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार 'जल्द जम्मू-कश्मीर के पहले के गौरव को बहाल करेगी और लोगों को अवसर मिलेगा, जो पहले कभी नहीं हुआ।' भाजपा नेता ने एक बयान में कहा, 'प्रधानमंत्री संभवतः जम्मू-कश्मीर के लिए क्रांतिकारी कदम उठाएंगे, जिनमें कभी राज्य की पहचान रहे स्वर्णिम दिनों की यथाशीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र विधानसभा चुनाव कराना शामिल है।' उन्होंने कहा कि सर्वदलीय बैठक बहुत सफल थी और यह वहां मौजूद हर किसी द्वारा महसूस किया जा सकता है। 

मोदी के नेतृत्व के प्रति आस्था बनाए रखें

गुप्ता ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति अडिग आस्था को बनाए रखनी चाहिए क्योंकि वे यह अभूतपूर्व विकास और दीर्घकालिक शांति सुनिश्चित करने के लिए कर रहे हैं।'

चुनी हुई सरकारी जरूरी

इस बीच, जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री मंजीत सिंह ने कहा कि पार्टी जम्मू-कश्मीर में राजनीतिक संकट दूर करने के लिए केंद्र से संवाद में विश्वास करती है ताकि विधानसभा चुनाव यथासंभव शीघ्र हो सके। उन्होंने एक बयान में कहा, 'लोगों के मुद्दों के समाधान के लिए चुनी हुई सरकारी जरूरी है क्योंकि नौकरशाही लोगों के उम्मीदों को पूरा करने में हर मोर्चे पर असफल रही है।'

टॅग्स :मोदीमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो