लाइव न्यूज़ :

आने वाले दिनों में कई राज्यों का तूफानी दौरा करेंगे पीएम मोदी, दे सकते हैं करोड़ों की सौगात, जानिए कार्यक्रम

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 30, 2023 16:39 IST

आने वाले दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी एक बड़ा अभियान चलाएंगे जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, और तेलंगाना जैसे चुनावी राज्यों में कई सार्वजनिक रैलियां होंगी। वह ग्वालियर, जबलपुर, जगदलपुर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देआने वाले दिनों में पीएम मोदी करेंगे ताबड़तोड़ चुनावी सभाएंमध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कार्यक्रमअशोक गहलोत के गढ़ माने जाने वाले राजस्थानी शहर जोधपुर का दौरा भी करेंगे

नई दिल्ली : आने वाले महीनों में  मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी दलों ने कमर कस ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आने वाले कुछ दिनों में तूफानी रैलियां करने वाले हैं। आने वाले दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी एक बड़ा अभियान चलाएंगे जिसमें मध्य प्रदेश, राजस्थान, और तेलंगाना जैसे चुनावी राज्यों में कई सार्वजनिक रैलियां होंगी। वह ग्वालियर, जबलपुर, जगदलपुर और जोधपुर जैसे प्रमुख शहरों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की भी घोषणा भी की जा सकती है। 

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में में पीएम मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दो "परिवर्तन यात्राओं" के समापन समारोह में भाग लेने के लिए शनिवार, 30 सितंबर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में हैं। पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी की छत्तीसगढ़ की यह तीसरी यात्रा है।

इसके बाद पीएम मोदी का तेलंगाना में जनसभाओं का कार्यक्रम भी है। तेलंगाना बीजेपी अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बताया है कि 1 और 3 अक्टूबर को पीएम मोदी महबूबनगर और निज़ामाबाद में दो सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी का लक्ष्य सभाओं में भारी भीड़ जुटाना है। वह 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकासात्मक परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास करेंगे।

पीएम मोदी 2 अक्टूबर को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ और मध्य प्रदेश के ग्वालियर दौरे पर दो सार्वजनिक बैठकें करेंगे। 2018 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल इलाके में खराब प्रदर्शन किया था। ये इलाका दो केंद्रीय मंत्रियों, ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर का है। 

प्रधानमंत्री 5 अक्टूबर को अशोक गहलोत के गढ़ माने जाने वाले राजस्थानी शहर जोधपुर का दौरा करेंगे। उस दिन बाद में, वह एक और सार्वजनिक रैली के लिए मध्य प्रदेश के जबलपुर जाएंगे। ये सभी कार्यक्रम भारतीय चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों में चुनावों की संभावित घोषणा से पहले जारी किए जा रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की सभाओं से एक बार फिर चुनावी रूख अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी है। संभावना है कि अपनी हर रैली में पीएम बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम संसद के विशेष सत्र में पारित किए गए महिला आरक्षण बिल का जिक्र करके महिला वोटरों को भी साधने की कोशिश कर सकते हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राजस्थानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?