लाइव न्यूज़ :

आज पीएम मोदी करेंगे ‘मन की बात’, प्रधानमंत्री ने कहा इस बार Coronavirus पर केंद्रित होगी बात

By भाषा | Updated: March 29, 2020 05:53 IST

‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम हर माह के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है जिसमें प्रधानमंत्री ताजा मामलों पर अपनी बात रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मन की बात के नए एपिसोड में कोरोना वायरस महामारी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कल पूर्वाह्न 11 बजे सुनिए । कल के एपिसोड में कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मन की बात के नए एपिसोड में कोरोना वायरस महामारी पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘कल पूर्वाह्न 11 बजे सुनिए । कल के एपिसोड में कोविड-19 के कारण पैदा हुए हालात पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।’’

मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम हर माह के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है जिसमें प्रधानमंत्री ताजा मामलों पर अपनी बात रखते हैं।

बता दें कि इससे पहले पिछले महीने पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के जरिये विपरीत परिस्थितियों में हौसला बरकरार रखने का मंत्र दिया था। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों खासकर युवाओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी इच्छाशक्ति से हौसला बरकरार रखने का मंत्र देते हुये जीवन में रोमांच की अहमियत को रेखांकित किया था। इसके लिए उन्होंने 12 साल की पर्वतारोही काम्या और 105 साल की उम्र में पढ़ाई करने वाली बुजुर्ग भागीरथी अम्मा को नजीर बताया था।

मोदी ने कहा था, ‘‘जीवन के विपरीत समय में हमारा हौंसला, हमारी इच्छा-शक्ति किसी भी परिस्थिति को बदल देती है|" उन्होंने कहा था, ‘‘अगर हम जीवन में प्रगति करना चाहते हैं, विकास करना चाहते हैं, कुछ कर गुजरना चाहते हैं, तो पहली शर्त यही होती है, कि हमारे भीतर का विद्यार्थी, कभी मरना नहीं चाहिए|"

मोदी ने सीखने की ललक और जिजीविषा को जिंदा रखने के लिये केरल के कोल्लम की भागीरथी अम्मा का उदाहरण देते हुये कहा था कि अम्मा ने 105 साल की उम्र में न सिर्फ स्कूली पढ़ाई शुरु की बल्कि परीक्षा में 75 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण भी हुयीं।

 

 

टॅग्स :कोरोना वायरसमन की बातनरेंद्र मोदीमोदीमोदी सरकारसीओवीआईडी-19 इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील