लाइव न्यूज़ :

Rojgar Mela 2024: पीएम मोदी कल सरकारी विभागों में चयनित 1 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को बांटेंगे नियुक्ति पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 11, 2024 18:19 IST

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी केंद्र के विभागों में नियुक्त किए गए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगेइस अवसर पर प्रधानमंत्री एकीकृत परिसर ‘‘कर्मयोगी भवन’’ के प्रथम चरण की आधारशिला रखेंगेयह रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को केंद्र सरकार के विभागों में नियुक्त किए गए एक लाख से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री यहां एकीकृत परिसर ‘‘कर्मयोगी भवन’’ के प्रथम चरण की आधारशिला भी रखेंगे। 

यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी 12 फरवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से एक लाख से अधिक नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। 

यह रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा और ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में की गई हैं, और राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश सरकारें इस पहल का समर्थन कर रही हैं। बयान में कहा गया है कि रोजगार मेला देश में रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

खबर - पीटीआई भाषा

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPMO
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?