लाइव न्यूज़ :

'विपक्ष के सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे' - आप नेता संजय सिंह

By शिवेंद्र राय | Updated: March 11, 2023 16:50 IST

मनीष सिसोदिया को साजिश के तहत जेल में रखने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। आप नेता ने कहा कि केस में तथाकथित अभियुक्तों को जमानत मिली लेकिन सिसोदिया को जमानत ना मिले इसलिए CBI ने वकील पेश नहीं किया। इसी वजह से अदालत ने 11 दिन आगे की तारीख़ दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देआप नेता संजय सिंह ने पीएम मोदी पर साधा निशानाकहा- विपक्ष के सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगेकहा- न विपक्ष रहेगा न लोकतंत्र।, बचेगी तो सिर्फ तानाशाही

नई दिल्ली: शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। सिसोदिया पर कसते सीबीआई और ईडी के शिकंजे से आम आदमी पार्टी भी भड़की हुई है। आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर जानबूझकर सिसोदिया को किसी भी तरह जेल में रखने की साजिश का आरोप लगाया है। 

आप नेता संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निजी दुश्मनी निकालने के लिए जांच एजेंसियों का दुरपयोग कर के विपक्ष के नेताओं को रास्ते से हटाने का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, "वैसे मेरा एक सुझाव था, अगर विपक्ष के सारे नेताओं का एनकाउंटर करवा दिया जाए तो कम से कम पीएम मोदी सुकून से 8 घंटे सो पाएंगे। न विपक्ष रहेगा न लोकतंत्र। बचेगी तो सिर्फ तानाशाही।"

मनीष सिसोदिया को साजिश के तहत जेल में रखने के आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। आप नेता ने कहा, "केस में तथाकथित अभियुक्तों को जमानत मिली लेकिन सिसोदिया को जमानत ना मिले  इसलिए CBI ने वकील पेश नहीं किया। इसी वजह से अदालत ने 11 दिन आगे की तारीख़ दे दी। अब ईडी ने भी केस दर्ज कर के गिरफ्तार कर लिया है। विपक्ष को खत्म करने के पीछे भाजपा का मकसद एक देश, एक पार्टी , एक नेता लागू करने का है।"

बता दें कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 17 मार्च तक के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया है। ईडी के वकील जोहेब हुसैन ने अदालत में कहा कि सिसोदिया ने सबूत छिपाने के लिए मोबाइल नष्ट किया था। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुनवाई भी टल गई है। अब उनकी जमानत पर सुनवाई 21 मार्च को होगी।

ईडी ने 10 मार्च को मामले की सुनवाई के दौरान आरोप लगाया कि सिसोदिया ने ‘घोटाले’ के बारे में गलत बयान दिए हैं। ईडी ने अदालत में कहा कि वह अपराधियों के तौर-तरीकों का पता लगाना चाहती है और अन्य आरोपियों के साथ सिसोदिया का सामना करवाना चाहती है।  

टॅग्स :संजय सिंहआम आदमी पार्टीमनीष सिसोदियानरेंद्र मोदीसीबीआईएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप