लाइव न्यूज़ :

PM Modi West Bengal Siliguri: 'किसी गरीब का बच्चा भूखा नहीं सोना चाहिए', पीएम मोदी बोले टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है

By धीरज मिश्रा | Updated: March 9, 2024 18:12 IST

PM Modi West Bengal Siliguri: पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम ने इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कियापीएम ने सिलीगुड़ी और राधिकापुर के बीच नई रेल सेवा को वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाईपीएम ने कहा कि सैंकड़ों सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ

PM Modi West Bengal Siliguri: पीएम मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। पीएम ने इस दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद पीएम ने 12 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। पीएम ने सिलीगुड़ी और राधिकापुर के बीच नई रेल सेवा को वीडियो लिंक के माध्यम से हरी झंडी दिखाई। पीएम इसके बाद सिलीगुड़ी पहुंचे।

यहां एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी हर गरीब के लिए ज्यादा से ज्यादा अवसर बना रहा है। लेकिन ये बात उन परिवारवादियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती जो राजनीति में सत्ता पाने के लिए ही आए हैं। इसलिए वो अपने परिवार को सत्ता के शीर्ष पर रखने के लिए साजिशें करते हैं। ये टीएमसी और कांग्रेस लेप का गठबंधन भी तो यही करता है। टीएमसी वालों को भतीजे की चिंता है, कांग्रेस वालों को अपने शाही परिवार के बेटे-बेटियों को आगे बढ़ाना है। लेप वालों को इन दोनों के साथ तालमेल बनाए रखना है ताकि उसकी भी गाड़ी चलती रहे।

इन लोगों आपके बच्चों की परवाह नहीं है। पीएम ने आगे कहा कि सैंकड़ों सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया गया है। ऐसे अनेक मुद्दे थे जिनके हल की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी लेकिन मोदी ने ऐसे हर मुद्दे को हल किया है।

उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार आपको कदम-कदम पर लूट रही है। मोदी मनरेगा की मजदूरी का पैसा दिल्ली से भेजता है लेकिन यहां की की सरकार ने अपने तोलाबाज़ों को फायदा पहुंचाने के लिए यहां 25 लाख फर्जी जॉब कार्ड लोगों को बनाकर दे दिए।

मोदी गरीब के घर के लिए पैसा भेजता है तो सरकार तोलाबाज लोगों को आपका पैसा दे देती है। टीएमसी को आपकी परेशानियों से कोई कष्ट नहीं होता। संदेशखाली में गरीब, दलित, आदिवासी बहनों के साथ टीएमसी के नेताओं ने क्या-क्या किया है, इसकी चर्चा आज पूरे देश में हो रही है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालनरेंद्र मोदीकोलकाताटीएमसीBJPमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप