लाइव न्यूज़ :

वीडियो: पीएम मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का किया दौरा, हाथियों को गन्ना खिलाकर किया दुलार

By आजाद खान | Updated: April 9, 2023 12:06 IST

इस दौरे को लेकर पीएमओ ने रविवार सुबह को एक ट्वीट भी किया है। ट्वीट में लिखा गया है कि “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांदीपुर और मुदुमलाई बाघ अभयारण्य जाते हुए।”

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व का आज दौरा किया है। इस दौरान वे हाथियों को गन्ना खिलाए है और उन्हें दुलारा भी है। इसके साथ आज वे मुदुमलाई टाइगर रिजर्व के थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे।

बेंगलुरु: पीएम मोदी कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व पहुंच गए है और वहां पर उन्होंने हाथियों को गन्ना खिलाया है। यही नहीं इस दौरान उन्होंने हाथी को दुलारा भी है और वहां मौजूद हाथी के सेवकों से बात भी की है।  न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया गया है जिसमें पीएम मोदी को हाथियों के साथ देखा गया है। 

यही नहीं पीएम मोदी मुदुमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी शिविर में भी जाएंगे और वहां पर हाथियों के देखरेख कर रहे महावतों और कावड़ियों के साथ बातचीत भी करेंगे। इसके अलावा वे टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशकों से भी बात करेंगे। 

वीडियो में क्या दिखा है

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में पीएम मोदी को कर्नाटक के बांदीपुर टाइगर रिजर्व में देखा गया है। वे यहां हाथियों को गन्ना खिला रह है। वे पास में रखे गन्ने को उठाते है और हाथियों को खिलाते है। इसके बाद उन्हें हाथियों को दुलारते हुए भी देखा गया है। 

वीडियो के अलगे हिस्से में पीएम मोदी को हाथियों के सेवकों की ओर भी देखते हुए देखा गया है और शायद वे उनसे कुछ कहते भी है। इस दौरान वे एक अलग ही रूप में नजर आ रहे है। उन्हें ‘सफारी’ के कपड़े पहने हुए और हैट लगाए हुए देखा जा सकता है। 

पीएम ने जंगल ‘सफारी’ का भी उठाया मजा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक के बांदीपुर बाघ अभयारण्य में रविवार सुबह जंगल ‘सफारी’ का लुफ्त उठाया। वह ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में चामराजनगर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री का ‘फ्रंटलाइन फील्ड स्टाफ’ और संरक्षण गतिविधियों में शामिल स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करने का भी कार्यक्रम है। 

बांदीपुर बाघ अभयारण्य आंशिक रूप से चामराजनगर जिले के गुंदलुपेट तालुक में और आंशिक रूप से मैसूरु जिले के एचडी कोटे और नंजनगुड तालुक में स्थित है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार सुबह ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांदीपुर और मुदुमलाई बाघ अभयारण्य जाते हुए।” 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :कर्नाटकनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील