लाइव न्यूज़ :

PM Modi Gujarat Visit: दो दिवसीय गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, राज्य को देंगे सौगात

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 28, 2022 11:53 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात की दो दिवसीय यात्रा शुरू कर रहे हैं, जहां वह राजकोट और गांधीनगर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनवनिर्मित अस्पताल के दौरे के बाद पीएम मोदी के एक कार्यक्रम को संबोधित करने की संभावना है।गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

गांधीनगर/ राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने गृह राज्य गुजरात की दो दिवसीय यात्रा शुरू कर रहे हैं, जहां वह राजकोट और गांधीनगर में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उनके कार्यालय से एक बयान में कहा गया है कि पीएम मोदी के दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत राजकोट के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के दौरे से होगी। वहीं, पीएम मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट करते हुए लिखा, "आज गुजरात में रहूंगा, जहां राजकोट और गांधीनगर में कार्यक्रमों में शिरकत करूंगा। इन कार्यक्रमों में स्वास्थ्य सेवा, सहकारिता और किसान कल्याण जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।"

उन्होंने आगे लिखा, "सुबह 10:30 बजे मैं माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल, जो सौराष्ट्र में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मैं गांधीनगर में शाम 4 बजे 'सहकार से समृद्धि' कार्यक्रम में सहकारिता क्षेत्र के दिग्गजों के बीच होने के लिए उत्सुक हूं।" पीएम कार्यालय से एक बयान में कहा गया, "इस आयोजन में राज्य के विभिन्न सहकारी संस्थानों के 7,000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे।" 

शनिवार को नवनिर्मित अस्पताल के दौरे के बाद पीएम मोदी के एक कार्यक्रम को संबोधित करने की संभावना है, जिसे पाटीदार समुदाय तक पहुंच के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य की आबादी का लगभग 12-14 प्रतिशत है। मालूम हो, मोदी तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह अक्सर अपने राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव के बारे में बात करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने दिनों को याद करते हैं। अपने गृह राज्य के दौरे के दौरान वह अक्सर अपनी मां से भी मिलते रहते हैं। गुजरात में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगुजरातविधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत