लाइव न्यूज़ :

PM Modi visit Jharkhand Live: पीएम मोदी के झारखंड दौरे पर मंडराया बारिश का साया, रोड शो हुआ रद्द; लगातार बारिश बनी वजह

By अंजली चौहान | Updated: September 15, 2024 10:27 IST

PM Modi visit Jharkhand Live: झारखंड में होने वाला पीएम मोदी का रोड शो रद्द हो गया है।

Open in App

PM Modi visit Jharkhand Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोजदी आज झारखंड दौरे पर हैं। वह झारखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने वाले हैं और जनता को कई करोड़ की परियोजना देंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मोदी आज जमशेदपुर में रोड शो और गोपाल मैदान में जनसभा करने वाले हैं।

हालांकि, पीएम के तय कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। भाजपा के झारखंड अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने रविवार को ट्वीट कर सूचना दी कि प्रधानमंत्री का जमशेदपुर में होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है। 

प्रधानमंत्री मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी सुबह सोनारी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और सीधे टाटानगर स्टेशन जाएंगे, जहां वे ग्रामीण विकास विभाग और रेलवे द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम सहित दो प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री झारखंड के लिए कई विकास परियोजनाओं और पहलों की घोषणा कर सकते हैं, जिसमें जमशेदपुर पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

टाटानगर स्टेशन पर कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री बिष्टुपुर के वोल्टास हाउस चौराहे से गोपाल मैदान तक रोड शो करने वाले थे लेकिन बारिश के बाद रोड शो रद्द कर दिया गया है। 

पीएम मोदी आज जमशेदपुर में छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे और 21,000 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे।

झारखंड रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, "हम झारखंड के तेज विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज सुबह करीब 10 बजे मुझे टाटानगर में छह 'वंदे भारत' ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का सौभाग्य प्राप्त होगा, साथ ही कई और परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करूंगा। इसके अलावा मैं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों से जुड़े कार्यक्रम का भी हिस्सा बनूंगा।"

टॅग्स :नरेंद्र मोदीझारखंडJamshedpurBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?