लाइव न्यूज़ :

राजकोट में बोले पीएम मोदी- पिछले आठ सालों में देश की सेवा करने में नहीं छोड़ी कोई कसर

By भाषा | Updated: May 28, 2022 13:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने पिछले आठ वर्षों में राष्ट्र की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैंने न तो इसकी अनुमति दी है और न ही व्यक्तिगत रूप से ऐसा कोई काम किया है जिससे आपको या भारत के किसी भी व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाए।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवधि में सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। उउन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने गरीबों के लिए अन्न का भंडार खोल दिया और प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण भी किया।

राजकोट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने पिछले आठ सालों में देश की सेवा करते हुए कोई कसर नहीं छोड़ी और ऐसा कोई काम नहीं किया जिससे लोगों का सिर शर्म से झुक जाए। मोदी गुजरात के राजकोट जिले के एटकोट में 200 बिस्तरों वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पिछले आठ वर्षों में राष्ट्र की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी है। मैंने न तो इसकी अनुमति दी है और न ही व्यक्तिगत रूप से ऐसा कोई काम किया है जिससे आपको या भारत के किसी भी व्यक्ति का सिर शर्म से झुक जाए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पिछले आठ वर्षों में हमने उस भारत के निर्माण के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं, जिसका सपना महात्मा गांधी और सरदार पटेल ने देखा था।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवधि में सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गरीबों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के गरीबों की सेवा की और उनके जीवन को बेहतर बनाने की कोशिश की।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सरकार ने गरीबों के लिए अन्न का भंडार खोल दिया और प्रत्येक नागरिक का टीकाकरण भी किया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमोदी सरकारगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप