लाइव न्यूज़ :

मुहर्रम पर पीएम मोदी ने इमाम हुसैन को अर्पित की श्रद्धांजलि, उनके बलिदानों को किया याद

By मनाली रस्तोगी | Updated: July 29, 2023 14:32 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि न्याय और मानवीय गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।

Open in App
ठळक मुद्देयह मुसलमानों के लिए कर्बला में इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत को याद करने का समय है।मुहर्रम का महीना आध्यात्मिक चिंतन और कर्बला में इमाम हुसैन और उनके परिवार के सदस्यों की शहादत को याद करने का समय है।हर साल मुहर्रम की तारीखें ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग होती हैं क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित होता है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि न्याय और मानवीय गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस और प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है। दुनियाभर के मुसलमान, खासकर शिया मुसलमान इस दिन कर्बला की लड़ाई में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का गम मनाते हैं। इसे 'आशूरा' के नाम से भी जाना जाता है और यह इस्लामिक महीने मुहर्रम का 10वां दिन होता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "हम हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हैं। न्याय और मानवीय गरिमा के आदर्शों के प्रति उनका साहस एवं प्रतिबद्धता उल्लेखनीय है।" मुहर्रम दुनिया भर के मुसलमानों के लिए एक पवित्र महीना है और भारत भी इससे अलग नहीं है। हर साल भारत में मुसलमान मुहर्रम को धार्मिक उत्साह के साथ मनाते हैं। मुहर्रम का पवित्र महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है। 

यह मुसलमानों के लिए कर्बला में इमाम हुसैन और उनके परिवार की शहादत को याद करने का समय है। मुहर्रम का महीना आध्यात्मिक चिंतन और कर्बला में इमाम हुसैन और उनके परिवार के सदस्यों की शहादत को याद करने का समय है। हर साल मुहर्रम की तारीखें ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग होती हैं क्योंकि इस्लामिक कैलेंडर चंद्र चक्र पर आधारित होता है। 

आमतौर पर सउदी अरब, ओमान और यूएई जैसे देशों में भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, मोरक्को, इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया से एक दिन पहले अर्धचंद्र दिखाई देता है। हजरत इमाम हुसैन हजरत अली के बेटे और पैगंबर मुहम्मद के पोते थे। मुहर्रम उनकी शहादत की याद दिलाता है और यह 14 शताब्दी पहले हुई कर्बला की लड़ाई में उनकी शहादत पर दुख की अभिव्यक्ति का प्रतीक है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मुहर्रममोदीImam Hussain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले नेता; ऐतिहासिक फैन फॉलोइंग

भारतअमेरिका के नेतृत्व वाले 'पैक्स सिलिका' में शामिल हुआ भारत, जानें क्या है इसका महत्व

भारतसरकार की नीतियां तो मजबूत, क्रियान्वयन कठिन परीक्षा

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतइंडिगो संकट पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया बोले, "नियम सिस्टम के लिए न की लोगों को परेशान करने के लिए"

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?