ठळक मुद्देVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश
राम नवमी के मौके पर देशभर में भक्ति और उत्साह का माहौल है, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्याराम मंदिर में आयोजित सूर्य तिलक समारोह में वर्चुअली हिस्सा लिया और भगवान राम का आशीर्वाद लिया। मोदी ने देशवासियों को राम नवमी की शुभकामनाएं देते हुए 'जय श्री राम' के साथ अपने संदेश में मजबूत और समृद्ध भारत के निर्माण की बात भी कही। मोदी ने भगवान राम के आदर्शों का जिक्र करते हुए देशवासियों से विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लेने की अपील की। वहीं अयोध्या में इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।