लाइव न्यूज़ :

गुजरात रैली में पीएम मोदी ने उठाया बाटला हाउस एनकाउंटर और सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा, कहा- आतंकवाद है कांग्रेस का वोट बैंक

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 28, 2022 07:23 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पलिताना, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैलियों को संबोधित करने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के खेड़ा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक में आतंकवाद भी है।खेड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "गुजरात लंबे समय से आतंकवाद का लक्ष्य रहा है।"

खेड़ा/भरूच/सूरत: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को गुजरात के खेड़ा क्षेत्र में एक चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए बाटला हाउस मुठभेड़ और उरी सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक में आतंकवाद भी है। खेड़ा में एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "गुजरात लंबे समय से आतंकवाद का लक्ष्य रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "सूरत और अहमदाबाद में हुए धमाकों में गुजरात के लोग मारे गए। कांग्रेस तब केंद्र में थी, हमने उन्हें आतंकवाद को निशाना बनाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने इसके बजाय मुझे निशाना बनाया। देश में आतंकवाद चरम पर था। बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान कांग्रेस नेता आतंकियों के समर्थन में रो पड़े थे। आतंकवाद भी कांग्रेस के लिए वोट बैंक है।" 

पीएम ने ये भी कहा, "अब सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, ऐसी कई पार्टियां उठ खड़ी हुई हैं, जो शॉर्टकट और तुष्टिकरण की राजनीति में यकीन रखती हैं।" गुजरात में आगामी विधानसभा चुनाव में लोगों से भाजपा को वोट देने का आह्वान करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "2014 में आपके एक वोट ने देश में आतंकवाद को खत्म करने में बहुत अंतर पैदा किया है। देश के शहरों की तो बात ही छोड़िए, आतंकवादियों को हमारी सीमाओं पर हमला करने से पहले भी बहुत कुछ सोचना पड़ता है। लेकिन कांग्रेस हमारी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है।"

पीएम मोदी ने कहा, "25 साल तक के राज्य के युवाओं ने कभी नहीं देखा कि कर्फ्यू कैसा होता है। मुझे उन्हें बम विस्फोटों से बचाना है, यह केवल भाजपा की डबल इंजन सरकार ही कर सकती है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमवार को कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पलिताना, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैलियों को संबोधित करने की संभावना है। गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को होने वाले हैं, जिसके परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :गुजरात विधानसभा चुनाव 2022नरेंद्र मोदीकांग्रेसगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए