लाइव न्यूज़ :

PM Modi Rajasthan Visit: दुनिया और देश के दुश्मनों ने देख लिया जब सिंदूर बारुद बन जाता है तो नतीजा क्या?, पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 22, 2025 12:59 IST

PM Modi Rajasthan Visit: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 26,000 करोड़ रुपये के विकास कार्यक्रमों के उद्घाटन और शिलान्यास के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सम्मानित किया।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की बधाई देता हूं। मैं यहां करणी माता का आशीर्वाद लेकर आपके बीच आया हूं। आज दुनिया भी भारत में हो रहे विकास कार्यों को देखकर हैरान है।

ृPM Modi Rajasthan Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान पर हमला किया। मोदी ने बीकानेर के पलाना (देशनोक) में कहा कि दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारुद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। मैं देशवासियों से कहता हूं... जो सिंदूर मिटाने निकले थे उन्हें मिट्टी में मिलाया है, ..जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, उनसे आज कतरे-कतरे का हिसाब चुकाया है। ये संयोग ही है कि 5 साल पहले जब बालाकोट में देश ने एयर स्ट्राइक की थी, उसके बाद मेरी पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी। वीरभूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है। अब इस बार जब Operation Sindoor हुआ, तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा फिर यहां वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है।

22 तारीख के हमले के जवाब में हमने 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर... बारुद बन जाता है... तो नतीजा क्या होता है। राजस्थान की ये वीर धरा हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा और कुछ नहीं है। 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था।

वो गोलियां पहलगाम में चली थी, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों के सीना छलनी हुआ था। इसके बाद हर देशवासी ने एकजुट होकर संकल्प लिया था कि आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देंगे। उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा देंगे। आज आपके आशीर्वाद से, देश की सेना के शौर्य से, हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं। हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं को खुली छूट दी।

तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। आज ही कई इलाकों में स्वास्थ्य, जल और बिजली से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। 'विकास भी-विरासत भी' मंत्र का इन अमृत भारत रेलवे स्टेशनों पर नजारा साफ-साफ दिखाई देता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीPakistan Armyशहबाज शरीफपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?