लाइव न्यूज़ :

राजीव गांधी की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी, राहुल और अन्य नेताओं ने उन्हें याद किया

By भाषा | Updated: August 20, 2021 15:57 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर शुक्रवार को उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन पहुंचकर राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। राहुल गांधी ने धर्मनिरपेक्ष भारत के संदर्भ में अपने पिता के एक कथन को याद करते हुए फेसबुक पर पोस्ट किया, "धर्मनिरपेक्ष भारत इकलौता ऐसा देश है जिसका अस्तित्व बना रह सकता है।'' उन्होंने वीरभूमि पहुंच कर राजीव गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किये। राजीव गांधी की जयंती पर राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस के कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की एक प्रतिमा का अनावरण किया और एक फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस फोटो प्रदर्शनी में राजीव गांधी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने अपने पिता के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘बहादुर कभी अन्याय के खिलाफ चुप नहीं रहते, वे अच्छाई और सच्चाई के बारे में बोलते हैं, वे अंधेरे में छुपते नहीं, बल्कि मजबूत बने रहते हैं, वे सच की रोशनी बिखरते हैं, बहादुर कभी मरते नहीं।’’पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘राजीव जी की 77वीं जयंती पर उन्हें याद करता हूं। वह एक दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने 21वीं सदी के लिए भारत को एक आकार दिया, जिन्होंने जीवन के हर क्षेत्र को छुआ जिससे सपने हकीकत में बदले, जिन्होंने नौजवानों, महिलाओं, पिछड़ों और गरीबों को सशक्त बनाया।" कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘राजीव गांधी की 77वीं जयंती है। खुश हूं कि सोनिया गांधी इस दिन विपक्षी नेताओं के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने वाली हैं। राजीव गांधी ने भारत के आधुनिकीकरण के युग की शुरुआत की और प्रौद्योगिकी क्रांति भी आरंभ की। हम उन्हें स्नेह के साथ याद करते हैं।’’ कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राजीव गांधी और देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर 1984 से 1989 तक देश का नेतृत्व किया। वर्ष 1991 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक उग्रवादी हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप