लाइव न्यूज़ :

'हर भारतीय को सेना पर गर्व', 75वें सेना दिवस पर बोले पीएम मोदी-दी सभी को बधाई, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को दी शुभकामनाएं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 15, 2023 12:10 IST

75वें सेना दिवस पर बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि ‘‘प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हम अपने सैनिकों के हमेशा आभारी रहेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्दे75वें सेना दिवस पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी को शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर पीएम ने कहा है कि प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है। यही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मैं इस अवसर पर सेना के सभी बहादुर जवानों तथा उनके परिवारों को सलाम करती हूं।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सेना दिवस के मौके पर भारतीय सेना की तारीफ करते हुए कहा कि सैनिकों ने हमेशा देश को सुरक्षित रखा है और संकट के समय सेवा के लिए व्यापक रूप से उनकी प्रशंसा की जाती है। 

आपको बता दें कि फील्ड मार्शल के एम करियप्पा के 15 जनवरी 1949 को अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती के स्थान पर भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालने के उपलक्ष्य में सेना दिवस मनाया जाता है। 

सेना दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी

ऐसे में इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट भी किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘सेना दिवस पर, मैं सभी सैन्यकर्मियों, भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं देता हूं। प्रत्येक भारतीय को हमारी सेना पर गर्व है और हम अपने सैनिकों के हमेशा आभारी रहेंगे।’’ मोदी ने आगे कहा, ‘‘उन्होंने हमेशा हमारे देश को सुरक्षित रखा है तथा संकट के समय सेवा के लिए उनकी व्यापक रूप से प्रशंसा की जाती है।’’ 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सेना दिवस पर सभी को दी शुभकामनाएं 

यही नहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी रविवार को सेना दिवस पर शुभकामनाएं दीं और कहा है कि सैनिकों ने आपदाओं के समय रक्षक के रूप में काम करने के अलावा हमेशा शौर्य की सीमाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों तथा उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’’ 

इस पर मुर्मू ने ट्वीट किया और कहा, ‘‘सेना दिवस पर, भारतीय सेना के जवानों के बलिदान की अनगिनत कहानियों को याद करते हैं। उन्होंने हमेशा शौर्य और साहस की सीमाओं को आगे बढ़ाया है तथा आपदाओं के समय रक्षक के रूप में भी काम किया है। मैं इस अवसर पर भारतीय सेना के सभी बहादुर जवानों और उनके परिवारों को सलाम करती हूं।’’ 

टॅग्स :सेना दिवसनरेंद्र मोदीद्रौपदी मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी