लाइव न्यूज़ :

PM Modi Ajmer: 'भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है', पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर किया प्रहार

By धीरज मिश्रा | Updated: April 6, 2024 15:51 IST

PM Modi Ajmer: पीएम मोदी ने शनिवार को अजमेर का दौरा किया। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस पार्टी ने एक झूठ पुलिंदा का जारी किया हैहर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही हैकांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी

PM Modi Ajmer: पीएम मोदी ने शनिवार को अजमेर का दौरा किया। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस पार्टी ने एक झूठ पुलिंदा का जारी किया है, अपना घोषणा पत्र जारी किया है। हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है, जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

मुस्लिम लीग के उस समय के विचारों को कांग्रेस आज भारत पर आज थोपना चाहती है। मुस्लिम लीग की छाप वाले इस घोषणा पत्र में जो बचा-कुचा हिस्सा था, उस पर वामपंथी हावी हो गए हैं। आज कांग्रेस के पास न सिद्धांत बचे हैं और न ही नीतियां बची हैं। ऐसा लग रहा है, कांग्रेस सब कुछ ठेके पर दे चुकी है, पूरी कांग्रेस पार्टी को आउट सोर्स कर चुकी है।

मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग जनता के पैसों को लूटना अपना खानदानी हक समझते थे। मोदी ने बीते 10 वर्षों में लूट की बीमारी का परमानेंट इलाज कर दिया है। मोदी ने इनकी लूट की दुकान का शटर गिरा दिया है। इसलिए ये बौखलाए हुए हैं। हमने संसद में तीन दशक से लटका हुआ 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' से हमारी माताओं-बहनों के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में 33% आरक्षण पक्का कर दिया है।

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए नहीं कांग्रेस भ्रष्ट्राचारी को बचाने के लिए रैली कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि आप लोगों का आशीर्वाद है तो मैं लड़ता रहूंगा और भ्रष्ट्राचार खत्म करूंगा। आपने 10 साल में जो कार्रवाई देखी, अभी तो बहुत कुछ होना बाकी है। 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को मतदान होना है। मुझे विश्वास है कि यहां की 25 की 25 सीट जीतेंगे। हमें पोलिंग बूथ जीतना होगा। सुबह-सुबह मतदान हो जाना चाहिए।

टॅग्स :AjmerRajasthanराजस्‍थान चुनावलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?