लाइव न्यूज़ :

PM मोदी ओडिशा में चक्रवात अम्फान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के लिए हुए रवाना, साथ में नवीन पटनायक भी मौजूद

By अनुराग आनंद | Updated: May 22, 2020 16:03 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से साथ ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक भी मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअम्फान चक्रवात से हुए नुकसान से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल को केंद्र देगा 1000 करोड़ रुपयेपीएम मोदी ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बाद ओडिशा के प्रभावित इलाकों का हवाई जायजा ले रहे हैं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राकृतिक आपदा अम्फान से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए शुक्रवार को भूवनेश्वर हवाई अड्डे पहुंचे। पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद अब नरेंद्र मोदी ओडिशा के मुख्यमंत्री के साथ यहां के प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण करने के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि ओडिशा में 2 लाख लोग शेल्टर होम्स में थे इनमें से काफी लोगों ने देर शाम और आज सुबह से लौटना शुरू कर दिया है क्योंकि वहां स्थिति सामान्य हो गई है और वातावरण भी ठीक है। ओडिशा में नुकसान कम हुआ है। 24 से 48 घंटों में ओडिशा के जिलों में जीवन सामान्य हो जाएगा। SDRF फंड का आदान-प्रदान MHA टीम के ग्राउंड सर्वे के बाद निर्धारित किया जाएगा। अम्फान की वजह से तटीय ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बुधवार को 190 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चली और भारी बारिश हुई।

अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए आज पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए तत्काल केंद्र की ओर से 1000 रुपये आवंटित करने की घोषणा की। पीएम मोदी ने साथ ही बताया कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर तौर पर घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तूफान से हुए नुकसान के विस्तृत सर्वे के लिए केंद्र की ओर से एक टीम भेजी जाएगी। पीएम मोदी ने इस बात का भी भरोसा दिलाया कि पुनर्वासन और पुनर्निमाण के सभी कार्यों में मदद पहुंचाई जाएगी। पीएम ने कहा, 'एक टीम केंद्र सरकार की ओर से भेजी जाएगी जो अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान और प्रभावित क्षेत्रों की मौजूदा परिस्थिति को लेकर विस्तृत सर्वे करेगी। हम सभी चाहते हैं कि पश्चिम बंगाल आगे बढ़े।'

पीएम मोदी आज सुबह अम्फान चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए कोलकाता पहुंचे। इसके बाद उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर कोलकाता हवाईअड्डा पहुंचे। यहां राज्यपाल जगदीप धनखड़, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें रिसीव किया।

पीएम मोदी ने हवाई सर्वेक्षण के बाद कहा, 'राज्य और केंद्र सरकारें उन लोगों के साथ खड़ी हैं जो चक्रवात से प्रभावित हुए हैं। पिछले साल मई में जब देश चुनाव में व्यस्त था तब हमने एक तूफान का सामना किया जिसमें ओडिशा को खासा प्रभावित किया। अब एक साल बाद इस चक्रवात ने हमारे तटीय क्षेत्रों को प्रभावित किया है। पश्चिम बंगाल के लोग खासे प्रभावित हुए हैं।'

टॅग्स :नरेंद्र मोदीओड़िसानवीन पटनायकपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए