लाइव न्यूज़ :

Shri Kalki Dham: 'भगवान श्री कृष्ण भ्रष्टाचार कर रहे थे' पीएम मोदी ने कहा, अच्छा हुआ मुझे कुछ दिया नहीं

By धीरज मिश्रा | Updated: February 19, 2024 12:52 IST

Shri Kalki Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान पूजा की।

Open in App
ठळक मुद्देसंभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी पीएम ने आगे कहा आज हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है

Shri Kalki Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संभल में कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान पूजा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हर किसी के पास कुछ न कुछ देने को होता है मेरे पास कुछ नहीं है। मैं बस भावना व्यक्त कर सकता हूं।

उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ यहां मुझे कुछ दिया नहीं, जमाना इतना बदल गया है कि आज के युग में सुदामा श्री कृष्ण को एक पोटली में चावल देते तो वीडियो निकल जाती सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल हो जाती और फैसला आता कि भगवान श्री कृष्ण को भष्ट्राचार में कुछ दिया गया कि भगवान श्री कृष्ण भ्रष्ट्राचार कर रहे थे। इसलिए अच्छा किया आपने सिर्फ भावना व्यक्त की कुछ दिया नहीं।

पीएम ने आगे कहा कि आज एक ओर हमारे तीर्थों का विकास हो रहा है तो दूसरी ओर शहरों में हाई टेक इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार हो रहा है। आज अगर मंदिर बन रहे हैं तो देश भर में नए मेडिकल कॉलेज भी बन रहे हैं। यह परिवर्तन इस बात का प्रमाण है कि समय का चक्र घूम चुका है, एक नया दौर आज हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रहा है।

इसलिए मैंने लाल किले से कहा था यही समय है सही समय है। आज उत्तर प्रदेश की धरती से भक्ति और अध्यात्म की एक और धारा प्रवाहित होने को लालायित है। आज एक और पवित्र धाम की नींव रखी जा रही है। मुझे भव्य कल्कि धाम के शिलान्यास को सौभाग्य मिला है। मुझे विश्वास है कि कल्कि धाम भारतीय आस्था के एक और विराट केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा।

आज पहली बार भारत उस मकाम पर है जहां हम अनुसरण नहीं कर रहे। उदाहरण पेश कर रहे हैं। आज पहली बार भारत को टेक्नोलॉजी और डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में संभावनाओं के केंद्र के रूप में देखा जा रहा है।

टॅग्स :PMOउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथYogi AdityanathBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी