लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कार्यकर्ताओं के नाम पीएम मोदी का संबोधन, कहा- हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 27, 2023 10:31 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा कि मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा।पीएम मोदी ने ये भी कहा कि राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला।उन्होंने ये भी कहा कि कर्नाटक के लोगों को भाजपा की प्रदेश इकाई पर बहुत भरोसा है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं राज्य के लोगों का आशीर्वाद लेने के लिए कुछ दिनों में कर्नाटक का दौरा करूंगा। राज्य में प्रचार करने वाले भाजपा नेताओं ने कहा है कि उन्हें वहां के लोगों का भरपूर स्नेह मिला। यह भाजपा के प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाता है।"

प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्याकर्ताओं से कहा कि हर मतदान केंद्र पर आपका प्रयास कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड अंतर से जीत दिलाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि कर्नाटक के लोगों को भाजपा की प्रदेश इकाई पर बहुत भरोसा है। गौरतलब है कि 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए कुल 2,613 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

कर्नाटक के पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि भाजपा और अन्य पार्टियों में सबसे बड़ा फर्क अप्रोच का है। हमारे विरोधियों का एजेंडा है सत्ता हथियाना। हमारा एजेंडा है आने वाले 25 सालों में देश को विकसित बनाना, गरीबी से मुक्त करना और नौजवानों के सामर्थ्य को सबसे आगे बढ़ाना।

उन्होंने कहा, "अन्य दलों का ध्यान सत्ता हथियाने पर है, जबकि भाजपा का ध्यान अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने पर है। कर्नाटक में स्थिर और पूर्ण बहुमत वाली सरकार के नाम पर वोट मांगें, लोगों को राजनीतिक अस्थिरता से होने वाली समस्याओं के बारे में समझाएं। भाजपा को जब भी लोगों की सेवा करने का मौका मिलता है, विकास की गति और व्यापकता बढ़ जाती है। 'डबल इंजन' सरकार से विकास को गति मिलती है।"

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023नरेंद्र मोदीBharatiya Janata Party
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस