लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्धाटन किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 18, 2023 11:36 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का मंगलवार, 18 जुलाई को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता न देने के लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का उद्धाटनप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिजिटल माध्यम से उद्घाटन कियाभारत में विकास का दायरा कुछ बड़े शहरों और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा - पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन का मंगलवार, 18 जुलाई को डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया। वर्चुअल माध्यम से दिए अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा फ्लाइट्स और ज्यादा पर्यटक आने का सीधा मतलब है ज्यादा से ज्यादा रोजगार। पोर्ट ब्लेयर की इस नई टर्मिनल बिल्डिंग से पर्यटक आसानी से आएंगे। पीएम ने कहा कि इससे बिजनेस का माहौल भी बढ़ेगा और कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र में विकास को प्राथमिकता न देने के लिए विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "ये दल उन्हीं कामों को प्राथमिकता देते थे, जिसमें इनका खुद का भला हो, इनके परिवार का भला हो। नतीजा ये हुआ कि हमारे आदिवासी क्षेत्रों और द्वीपों की जनता विकास से वंचित रही, विकास के लिए तरसती रही। लंबे समय तक भारत में विकास का दायरा कुछ बड़े शहरों और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रहा। कुछ दलों की स्वार्थ भरी राजनीति के कारण विकास का लाभ देश के दूर-दराज वाले इलाकों तक पहुंचा ही नहीं।"

पीएम ने आगे कहा, "मेरा सौभाग्य है कि वर्ष 2018 में मैंने अंडमान में उसी स्थान पर तिरंगा लहराया जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने झंडा फहराया था। ये हमारी ही सरकार है जिसने रॉस आइलैंड को नेताजी सुभाष का नाम दिया। ये हमारी ही सरकार है जिसने हेवलॉक और नील आइलैंड को स्वराज और शहीद आइलैंड का नाम दिया है। आजादी के 75 वर्षों में हमारा भारत कहीं से कहीं पहुंच सकता था। हम भारतीयों के सामर्थ्य में कभी कोई कमी नहीं रही है। लेकिन सामान्य भारतीय के इस सामर्थ्य के साथ भ्रष्टाचारी और परिवारवादी पार्टियों ने अन्याय किया।"

पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन के उद्धाघट को लेकर बीजेपी की तरफ से भी कांग्रेस पर निशाना साधा गया। बीजेपी ने ट्वीट कर के कहा, "कांग्रेस सरकार में योजनाओं का शिलान्यास तो कर दिया जाता था, लेकिन उन पर काम नहीं होता था, जबकि मोदी सरकार ने उस परिपाटी को बदला और अब जिन योजनाओं का शिलान्यास होता है, उन्हें समय पर पूर्ण करके उनका उद्धघाटन भी किया जाता है।"

पोर्ट ब्लेयर में वीर सावरकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए एकीकृत टर्मिनल भवन के उद्घाटन के अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के विमान बेड़े को 400 से बढ़ाकर 700 कर दिया गया है। ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का भी चौदह हवाई अड्डों तक विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार वर्षों के भीतर हवाई अड्डों की संख्या 200 को पार कर जाएगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअंडमान निकोबार द्वीप समूहAirports Authority of IndiaJyotiraditya ScindiaBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?