लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Mysuru: 'टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनके घूम रही है', कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 14, 2024 18:10 IST

PM Modi In Mysuru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे। पीएम मोदी ने मैसूर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमैसूर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित कियापीएम ने अपने संबोधन में बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से बतायापीएम ने कहा कांग्रेस का अभी भी देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का इरादा है

PM Modi In Mysuru: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को कर्नाटक दौरे पर थे। पीएम मोदी ने मैसूर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। पीएम ने अपने संबोधन में बीजेपी के संकल्प पत्र के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि अगले पांच साल तक लोगों को फ्री में राशन मिलता रहेगा। 70 साल से अधिक आयु के लोगों को आयुषमान योजना का लाभ मिलेगा। पीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ अब किन्नर समुदाय को भी होगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज टुकड़े-टुकड़े गैंग की सुल्तान बनके घूम रही है।

कांग्रेस का अभी भी देश को बांटने, तोड़ने और कमजोर करने का इरादा है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी राजनीतिक सत्ता के लिए आग से खेल रही है। कांग्रेस की चुनावी रैली में एक व्यक्ति को भारत माता की जय बोलने की इजाजत लेनी पड़ी। क्या भारत माता की जय बोलने के लिए इजाजत लेनी पड़ेगी। क्या ऐसी कांग्रेस को कर्नाटक, देश कभी माफ करेगा।

पहले वंदे मातरम का विरोध, अब भारत माता की जय का विरोध। कांग्रेस के पतन होने की पराकाष्ठा है। कांग्रेस पार्टी सत्ता के लिए आग का खेल खेल रही है। विश्व में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को नीचे दिखाने का कोई मौके नहीं छोड़ते हैं। देश अपने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देता है। कांग्रेस सेना से सर्जिकल स्ट्राइक से सबूत मांगती है। आतंकी संगठन पर बैन लगता है, कांग्रेस उसी को राजनीतिक विंग के साथ काम कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर को लेकर पूरे देश एक था। लेकिन, कांग्रेस ने राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकरा दिया। कांग्रेस ने हमारी आस्था का अपमान किया। इंडी गठबंधन वाले सनातन को समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन जब तक मोदी है, जब तक आपका आशीर्वाद है, यह कभी सफल नहीं होंगे। 

टॅग्स :कर्नाटकKarnataka Assemblyनरेंद्र मोदीलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?