लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Mettupalayam: 'डीएमके और कांग्रेस पार्टियों का एक ही एजेंडा है, झूठ बोलकर सरकार में बने रहना', पीएम ने तमिलनाडु में कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 14:57 IST

PM Modi In Mettupalayam: लोकसभा चुनावों को लेकर पीएम मोदी तमिलनाडु में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान डीएमके-कांग्रेस पर निशाना साधा।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस जैसी पारिवारिक पार्टियों का एक ही एजेंडा है, झूठ बोलकर सरकार में बने रहनाएनडीए सरकार है, जिसने पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला हैभाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया

PM Modi In Mettupalayam: लोकसभा चुनावों को लेकर पीएम मोदी तमिलनाडु में बुधवार को एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान डीएमके-कांग्रेस पर निशाना साधा। पीएम ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस जैसी पारिवारिक पार्टियों का एक ही एजेंडा है, झूठ बोलकर सरकार में बने रहना। कांग्रेस ने इतने दशकों तक गरीबी हटाने का नारा दिया, लेकिन गरीबी नहीं मिटाया गया। ये एनडीए सरकार है, जिसने पच्चीस करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है।

पीएम ने कहा कि इन फैमिली पार्टियों को लगता है कि इनके बेटे-बेटियों के अलावा कोई गरीब आदिवासी बड़े पद पर बैठ ही नहीं सकता है। लेकिन भाजपा ने पहली बार एक आदिवासी महिला को भारत का राष्ट्रपति बनाया और उस समय भी इंडी अलायंस वालों ने उनका घोर विरोध किया। कांग्रेस-डीएमके के इंडी गठबंधन ने दशकों तक एससी-एसटी ओबीसी समाज के करोड़ों लोगों को मकान, पानी, बिजली के लिए तरसा कर रखा। क्योंकि इनकी सोच थी कि सबको मकान और बिजली नहीं मिल सकता।

लेकिन भाजपा सरकार ने करोड़ों लोगों को पीएम आवास दिया, हर गांव तक बिजली पहुंचाई, 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया और इसमें अधिकांश एससी-एसटी, ओबीसी समाज के लोग हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं देख रहा हूं, पूरे तमिलनाडु में भाजपा ही छाई हुई है। हर कोई कह रहा है, डीएमके की विदाई भाजपा और एनडीए के द्वारा ही होगी।

 पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी गठबंधन को भारत की ताकत पर भरोसा नहीं है। दुनिया में कोरोना की इतनी बड़ी महामारी आई। इंडी गठबंधन के लोग कहते थे कि भारत वैक्सीन नहीं बना सकता। हमने कहा कि हम मेड इन इंडिया वैक्सीन बनाएंगे। भारत ने न सिर्फ मेड इंडिया वैक्सीन बनाई बल्कि मुफ्त वैक्सीन देकर करोड़ों लोगों की जान भी बचाई।

पीएम ने कहा कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तो राज्यों के साथ इस आधार पर भेदभाव किया जाता था कि कौन सी पार्टी सत्ता में है। लेकिन एनडीए सरकार 'सबका साथ' के सबका विकास दृष्टिकोण पर काम कर रही है। हम कहते हैं विकसित भारत के लिए विकसित तमिलनाडु, इसलिए हमने पिछले 10 वर्षों में तमिलनाडु के विकास के लिए लाखों-करोड़ों रुपये का निवेश किया है।

टॅग्स :Tamil Naduकांग्रेसलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Election 2024Lok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो