लाइव न्यूज़ :

कोच्चि में रोडशो?, पीएम मोदी बोले- केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 11, 2026 14:18 IST

Open in App

कोच्चि: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि में बुधवार को रोडशो किया। आज दुनिया आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे निवेश के लिए भारत की भूरि-भूरि प्रशंसा करती है। इस बार केंद्र सरकार के जो बजट आया है, उसमें भी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए रिकॉर्ड बजट रखा गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे इस निवेश का बहुत अधिक फायदा केरलम को मिल रहा है। समुद्र में जाने वाले मछुआरों की सुरक्षा भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है।

पहले हमारे मछुआरे भाई-बहन खुले समुद्र में जाते थे, तो उनके घरवाले उनके वापस आने तक चिंता और डर में डूबे रहते थे, क्योंकि समुद्र में मौसम को लेकर हमेशा आशंकाएं बनी रहती थीं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। हमने सैटेलाइट के जरिए समुद्र में जाने वाले मछुआरे भाई-बहनों की सुरक्षा को और मजबूत किया है।

आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए और मेक इन इंडिया के लिए पेट्रोलियम सेक्टर का विस्तार बहुत आवश्यक है। आज कोच्चि रिफाइनरी में polypropylene unit के पीछे भी यही लक्ष्य है। हर साल करीब 4 लाख टन polypropylene का उत्पादन होगा। आने वाले समय में यह प्लांट पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटोमोबाइल, मेडिकल डिवाइसेज जैसी अनेक फैक्ट्रियों को सपोर्ट करेगा।

भारत आज मैन्युफैक्चरिंग का एक बहुत बड़ा हब बनता जा रहा है। एआई और सेमिकंडक्टर सेक्टर में भी देश तेजी से प्रगति कर रहा है। ऐसे कामों के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा ग्रीन और क्लीन एनर्जी की आवश्यकता है। भारत सोलर पावर के मामले में दुनिया के टॉप देशों में से एक बन चुका है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीKerala Assemblyकेरल विधानसभा चुनावकांग्रेसकेरलKerala
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत