लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Kalaburagi: 'कर्नाटक को अपना फैमिली एटीएम बना लिया', पीएम मोदी ने कहा, 'लोग परेशानियों से त्रस्त और कांग्रेस लूट में व्यस्त'

By धीरज मिश्रा | Updated: March 16, 2024 17:53 IST

PM Modi In Kalaburagi: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल दिल्ली के विज्ञान भवन में बज गया। सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। इधर, चुनावों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक को अपना फैमिली एटीएम बना लिया हैकर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल हैकर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है

PM Modi In Kalaburagi: लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल दिल्ली के विज्ञान भवन में बज गया। सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे। इधर, चुनावों की घोषणा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर जमकर बरसे। पीएम शनिवार को कर्नाटक के दौरे पर थे। उन्होंने कहा कि लोग परेशानियों से त्रस्त हैं, और कांग्रेस लूट में व्यस्त है। कोयले से कालिख दूर हो सकती है, लेकिन कांग्रेस से करप्शन दूर नहीं हो सकता।

इन परिवारवादियों के लिए भ्रष्ट्राचार ही ऑक्सीजन है। बिना भ्रष्टाचार के ये लोग सियासत में सांस भी नहीं ले सकते। इन लोगों ने कर्नाटक को अपना फैमिली एटीएम बना लिया है। इसलिए कर्नाटक में जनता जाग चुकी है, आक्रोश और गुस्से से लाल है। इतने कम समय में ही जनता का मोहभंग हो जाना दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई का पता चल गया है।

कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है। आज पूरा कर्नाटक कह रहा है अबकी बार 400 पार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये लोग युवाओं से बड़े-बड़े वादे करके सरकार में बैठ गए। लेकिन आज ये उन्हीं युवाओं की स्कॉलरशिप रोक रहे हैं, स्कॉलरशिर में कटौती कर रहे हैं। ये कांग्रेस ही है जो नौजवानों का हक मारने का पाप कर रही है।

कांग्रेस की लूट का हाल ये है कि छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी सरकार के पास पैसे ही नहीं है। क्या कोई सरकार ऐसे चल सकती है क्या। कर्नाटक में आप लोगों का कांग्रेस के लिए जो आक्रोश है वो मैं भलीभांति समझ सकता हूं। किसी सरकार से इतने कम समय में ही जनता का मोह भंग हो जाना ये दिखाता है कि लोगों को कांग्रेस की सच्चाई क्या है इसका पता चल गया है।

वो सुधरने के लिए तैयार ही नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कलबुर्गी का ये जनसैलाब और आप सबके चेहरों का ये उत्साह, कर्नाटक ने लोकसभा के चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड सीटों पर जिताने का संकल्प ले लिया है।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावकर्नाटककांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?