लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने भोपाल से 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, देखें वीडियो

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 27, 2023 11:29 IST

पीएम मोदी ने जिन पांच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई उसमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई।इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। पहली बार एक दिन में इतनी संख्या में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। 

इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने जिन पांच ट्रेन को हरी झंडी दिखाई उसमें रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस, खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस और रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। 

रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस महाकौशल क्षेत्र (जबलपुर) को मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र (भोपाल) से जोड़ेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से भेराघाट, पचमढ़ी और सतपुड़ा आदि पर्यटन स्थलों को भी लाभ होगा। यह ट्रेन रूट पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन से करीब 30 मिनट तेज होगी। 

खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस मालवा क्षेत्र (इंदौर) और बुंदेलखंड क्षेत्र (खजुराहो) से मध्य क्षेत्र (भोपाल) की कनेक्टिविटी में सुधार करेगी। इससे महाकालेश्वर, मांडू, महेश्वर, खजुराहो और पन्ना जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को फायदा होगा। यह ट्रेन रूट पर मौजूदा सबसे तेज ट्रेन से करीब दो घंटे 30 मिनट तेज होगी। मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस गोवा की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस होगी।

यह मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और गोवा के मडगांव स्टेशन के बीच चलेगी। इससे दो स्थानों को जोड़ने वाली वर्तमान सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में लगभग एक घंटे की बचत होगी। 

टॅग्स :Vande Bharat Expressनरेंद्र मोदीNarendra ModiMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'