लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंडः पौड़ी-गढ़वाल बस हादसे में अबतक 48 लोगों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

By भाषा | Updated: July 1, 2018 20:04 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के पौड़ी जिले में हुए बस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति आज संवेदना जाहिर की।

Open in App

नई दिल्ली, 1 जुलाईः  उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति आज संवेदना जाहिर की। राज्य पुलिस ने बताया कि रामनगर जा रही एक बस पौड़ी जिले के ग्वीन गांव में करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी जिससे उसमें सवार कम से कम 48 लोग मारे गए और 12 घायल हो गए। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया ‘‘उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में हुए बस हादसे को लेकर बहुत दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। बचाव अभियान जारी हैं और प्राधिकारी घटनास्थल पर हरसंभव सहायता मुहैया करा रहे हैं।’’

यह भी पढ़ेंः- उत्तराखंडः 'मौत के सफर' में चकनाचूर हो गई बस, 48 लोगों की मौत, देखें हादसे की दर्दनाक तस्वीरें

पौड़ी के पुलिस अधीक्षक जगत राम जोशी ने बताया कि पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) बचाव अभियान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बस से सभी शवों को निकाल लिया गया है। उत्तराखंड के राज्यपाल के के पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुर्घटना में लोगों की मौत को लेकर अफसोस जाहिर किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। 

आपको बता दें कि बस में कुल 60 यात्री सवार थे, जिसमें से 48 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है और 12 लोग घायल बताये जा रहे हैं। मरने वालों में 22 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना ग्रस्त हुई बस सेना से रिटायर्ड कर्मी की बताई जा रही है। जिस बस की यात्री क्षमता 32 लोगों की थी, लेकिन बस में क्षमता से 28 सवारी ज्यादा बैठाई गई थी।

इस दर्दनाक दुर्घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसकी जद में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस आ रही है। आखिर जब बस चेकपोस्ट से होकर निकली होगी तब संबंधित विभाग के कर्मचारी और अधिकारियों ने बस को चेक क्यों नहीं किया? बस हादसे ने एक बार फिर ये सवाल जरूर खड़ा कर दिए हैं कि आखिर इस दर्दनाक दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है?

(*इस खबर को लोकमत डेस्क से एडिट किया गया है)

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :उत्तराखंड समाचाररोड एक्सिडेंटनरेंद्र मोदीत्रिवेंद्र सिंह रावत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब