लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Jharkhand Highlights: जमशेदपुर में पीएम मोदी ने कहा- मौसम बदलने की रफ्तार से भी ज्यादा तेजी से यहां की सरकारें बदली हैं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 3, 2019 15:48 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले आज खूंटी और जमशेदपुर में दो चुनावी सभाओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री की पहली सभा खूंटी में सुबह लगभग 11 बजे आयोजित हुआ। जिसके बाद दोपहर करीब 1 जमशेदपुर में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित किया

जमशेदपुर में खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हैं जिन्हें उन्हीं के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे सरयू राय भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनौती दे रहे हैं। जबकि खूंटी से भाजपा ने रघुवर दास मंत्रिमंडल में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है। पढ़ें हर अपडेट्स...

03 Dec, 19 03:30 PM

भाजपा ने अस्थिरता के इस दौर पर रोक भी लगाई और पहली बार 5 वर्ष तक एक ही मुख्यमंत्री झारखंड को दिया। इसी स्थिरता का परिणाम है कि नक्सलवाद पर प्रभावी कार्रवाई हो पा रही है, बिजनेस के लिए अनुकूल माहौल बन पाया है: पीएम मोदी

03 Dec, 19 03:27 PM

सिर्फ 15 साल में झारखंड ने 10 बार मुख्यमंत्रियों को बदलते देखा है। मैं गुजरात में 13 साल तक अकेला मुख्यमंत्री रहा। इस स्थिरता का परिणाम है कि आज गुजरात कहां से कहां पहुंच गया है: पीएम मोदी

03 Dec, 19 03:27 PM

प्रधानमंत्री बनने के बाद जमशेदपुर का ये मेरा दूसरा कार्यक्रम है।

2016 में जब मैं यहां आया था तो मैंने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली तक सीमित रहने वाली सरकार नहीं है। आज भाजपा ने केंद्र सरकार को दिल्ली से बाहर निकालकर देश के कोने-कोने तक पहुंचाया है: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:35 PM

 

03 Dec, 19 01:21 PM

भगवान राम अयोध्या से जब निकले थे तब तो राजकुमार राम थे और जब 14 साल के वनवास के बाद वापस आए तो मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम बन गए। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि 14 साल भगवान राम ने आदिवासियों के बीच बिताए थे। ये संस्कार हैं आदिवासी भाई-बहनों के: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:21 PM

राम जन्मभूमि को लेकर जिस विवाद को कांग्रेस और उसके सहयोगियों की सरकारों ने लगातार लटकाए रखा, वो भी शांतिपूर्ण ढंग से हल हो गया: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:20 PM

आपके पड़ोस में जहां भाजपा की सरकारें नहीं है, वहां की स्थिति आप देख लीजिए। वहां किसानों, आदिवासियों और पिछड़ों के साथ झूठे वायदे करके कांग्रेस और उसके साथी दलों ने सरकार तो बना ली, लेकिन अब वादा पूरा करने से दूर भाग रहे हैं: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:16 PM

आज उन जनजातीय क्षेत्रों में भी पानी की लाइन पहुंच रही है, जिनको कांग्रेस-JMM की सरकारों ने अपने हाल पर छोड़ दिया था। उन पिछड़ों और आदिवासी परिवारों को भी अपना घर मिल पा रहा है, जिनको कांग्रेस-JMM की सरकारों ने झोंपड़ियों में रहने के लिए मजबूर कर रखा था: पीएम

03 Dec, 19 01:16 PM

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 अब हट चुका है। अब केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को विकास और विश्वास के पथ पर ले जाने की जिम्मेदारी आदिवासी अंचल में ही जन्मे, पले-बढ़े, उपराज्यपाल जी के कंधे पर है: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:16 PM

आज उन क्षेत्रों में भी बिजली का तार पहुंचा है, जिन गांव में पहुंचना तक मुश्किल था। आज वो क्षेत्र भी सड़क से जुड़ रहे हैं, जहां कभी विरोधी दल के नेता झांकते भी नहीं थे: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:14 PM

आज झारखंड के लोग देख रहे हैं कि दिल्ली और रांची में डबल इंजन लगाने से विकास की गति तेज भी होती है और स्थायी होती है। यहां की जनता सहज रूप से कह रही है झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा। झारखंड के विकास के लिए भाजपा की वापसी जरूरी है: पीएम मोदी

03 Dec, 19 01:13 PM

पहले चरण के मतदान से 3 बाते स्पष्ट हुई हैं-पहली - लोकतंत्र को मजबूत करने और राष्ट्र निर्माण में झारखंड के लोगों की आस्था अभूतपूर्व है।दूसरी - भाजपा सरकार ने जिस प्रकार नक्सलवाद की कमर तोड़ी है, उससे यहाँ डर का माहौल कम हुआ है और विकास का माहौल बना है।पहले चरण के मतदान के बाद तीसरी बात ये भी स्पष्ट हुआ है कि, झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति एक विश्वास की भावना है। 

03 Dec, 19 01:12 PM

झारखंड के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति और कमल के फूल के प्रति एक विश्वास की भावना है। ये भाव है कि झारखंड का विकास अगर कोई दल कर सकता है तो वो सिर्फ और सिर्फ भाजपा की कर सकती है: पीएम मोदी

 

03 Dec, 19 09:08 AM

इन दो जगहों पर करेंगे रैलियां

 

03 Dec, 19 09:07 AM

पहले चरण के दौरान की थी पीएम मोदी ने रैलियां

झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले भी प्रधानमंत्री मोदी ने 25 नवंबर को दो बड़ी चुनावी सभाएं की थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने डाल्टनगंज और गुमला में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। झारखंड में पांच चरणों में कुल 81 सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं।

पहले चरण के लिए 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में सात दिसंबर को, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को और पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी।

टॅग्स :झारखंड विधानसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर