सरकारी खजाने से अपने भोजन पर 1 रुपया भी नहीं खर्च करते हैं PM Modi , खुद के पैसे से खाते है खाना, RTI में हुआ चौंकाने वाले खुलासे

By आजाद खान | Published: August 31, 2022 03:06 PM2022-08-31T15:06:16+5:302022-08-31T19:07:57+5:30

प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय अवर सचिव बिनोद बिहारी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के भोजन के लिए सरकारी खजाने से एक भी पैसा खर्च नहीं होता है। उन्होंने बताया कि वे अपने खाने का खर्च खुद उठाते है।

PM Modi does not spend even 1 rupee his food govt treasury eats food his own money revelations RTI | सरकारी खजाने से अपने भोजन पर 1 रुपया भी नहीं खर्च करते हैं PM Modi , खुद के पैसे से खाते है खाना, RTI में हुआ चौंकाने वाले खुलासे

फोटो सोर्स: ANI

Highlightsपीएम के खाने को लेकर एक आरटीआई में चौंकाने वाले खुलासे हुए है। इसमें यह बताया गया है कि पीएम मोदी अपने खाने पर सरकारी खजाना कितना खर्च करते है। यही नहीं इस आरटीआई में पीएम आवास और उनकी गाड़ियों के बारे में भी बताया गया है।

PM Modi Food Expenditure RTI: पीएम मोदी सरकारी पैसे से नहीं बल्कि अपने पैसे से खाना खाते है, इस बात का खुलासा एक आरटीआइ (RTI) के जरिए हुई है। इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के केंद्रीय अवर सचिव बिनोद बिहारी सिंह ने दी है। 

सिंह ने इस आरटीआई के जवाब में यह भी बताया कि पीएम के आवास और गाड़ियों के देखरेख कौन करता है। इस आरटीआई में पीएम मोदी के वेतन के बारे में बताया गया है। 

इस आरटीआई में क्या खुलासा हुआ है

पीएम मोदी को लेकर एक आरटीआई फाइल की गई थी जिसमें उनके खाने-पीने, वाहन और वेतन के बारे में पूछा गया था। इस आरटीआई का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के केंद्रीय अवर सचिव बिनोद बिहारी सिंह ने बताया कि पीएम मोदी के खान-पान पर एक रूपया भी सरकारी खजाना से खर्च नहीं होता है। वे अपने खाने के खर्चे खुद उठाते है।

 

 

यही नहीं सिंह ने यह भी बताया कि पीएम आवास का देखरेख केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के द्वारा किया जाता है। साथ ही उनकी गाड़ियों के देखरेख का जिम्मा एसपीजी (SPG) को दिया गया है।

आपको बता दें कि संसद पहुंचे नेताओं को सरकार के तरफ से कई सुविधाएं दी जाती है। उन पर होने वाली खर्च सरकारी खजाने से होती है। ऐसे में पीएम मोदी यह खर्चे खुद उठाते है।

इस आरटीआई में उनके वेतन के बारे में भी पूछा गया था लेकिन इस पर केवल हवाला देते हुए वेतनवृद्धि नियमानुसार किए जाने की जानकारी दी गई है।

29 रुपए का खाया था संसद में खाना

2014 में पीएम बनने के बाद पीएम मोदी ने संसद भवन के कैंटीन में खाना खाया था। दरअसल, मार्च 2015 को बजट सत्र के दौरान वे संसद भवन के कैंटीन में गए थे और वहां शाकाहारी भोजन खाया था। इसके लिए वे कैंटीन में 29 रुपए दिए थे। हालांकि अब उस कैंटीन में उस थाली की कीमत 100 रुपए हो गई है। 

Web Title: PM Modi does not spend even 1 rupee his food govt treasury eats food his own money revelations RTI

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे